फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Girl Student Missing during going to Coaching center, Fear to Kidnapping

रुड़की: घर से कोचिंग सेंटर के लिए निकली नाबालिग छात्रा लापता, अपहरण की आशंका

Thu, 12 Mar 2020 05:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Mar 2020 05:09 PM IST
सार

  • अब मोबाइल आ रहा है बंद, परिजनों ने कोतवाली पहुंच दी तहरीर

विज्ञापन
Roorkee: Girl Student Missing during going to Coaching center, Fear to Kidnapping
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में घर से कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन के लिए निकली एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद आया।

विज्ञापन


कोचिंग सेंटर पर जानकारी ली तो पता चला कि वह यहां नहीं आई थी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही छात्रा के अपहरण की आशंका जताई।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित माहीग्रान निवासी एक नाबालिग छात्रा आजाद नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ती है। रोजाना की तरह वह बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे घर से ट्यूशन के निकली थी, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर पहुंची ही नहीं

घर न लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद आया। परिजनों को चिंता हुई तो वह कोचिंग सेंटर पर जानकारी लेने पहुंचे। जहां पता चला कि वह कोचिंग सेंटर आई ही नहीं थी। इस पर परिजनों ने उसकी सहेलियों और आसपास रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

बृहस्पतिवार को परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही बेटी के साथ अनहोनी और अपहरण की आशंका जताई। एसएसआई प्रदीप कुुमार ने बताया कि छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। छात्रा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed