छात्रा ने ब्वॉयफ्रेंड को भेजने के लिए बनाई अश्लील वीडियो क्लिप, सहेली ने इंस्टाग्राम पर कर दी अपलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पब्लिक स्कूल की छात्रा की अश्लील क्लिप वायरल होने की बात सामने आई है। अश्लील क्लिप छात्रा ने खुद बनाई थी और उसकी सहेली ने उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। सूत्रों के अनुसार इस पूरे मसले को लेकर स्कूल प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए छात्रों को स्कूल से निकालने की तैयारी कर दी है।
जानकारी के अनुसार रानीपुर क्षेत्र की एक छात्रा ने खुद ही अपनी अश्लील क्लिप मोबाइल फोन से बनाई। छात्रा ने उस क्लिप को अपने ब्वॉयफ्रेंड को भेजी। ब्वॉयफ्रेंड ने अपने एक दोस्त को भेजी।
छात्रा ने क्लिप अपनी एक सहेली को भी भेजी थी। बताया जाता है कि उसने ही क्लिप को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही बवाल खड़ा हो गया। पूरे प्रकरण की गूंज स्कूल प्रबंधन तक पहुंची।
बताया जाता है कि प्रबंधन ने छात्रा, उसकी सहेली और छात्रों के अभिभावकों को स्कूल बुलाया। प्रबंधन अब इन सब छात्र छात्राओं को स्कूल से बर्खास्त करने की तैयारी कर रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करने की भी बात अभिभावकों से कही है।
हालांकि अभिभावकों ने इसे नादानी बताकर बर्खास्त न करने की गुहार लगाई है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।