फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl Mortgage in her house after love marriage

लव मैरिज करने पर घरवालों ने युवती संग किया ऐसा सुलूक, कि दोनों पहुंच गए कोर्ट और फिर...

Sun, 17 Jun 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 17 Jun 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
Girl Mortgage in her house after love marriage

प्रेम विवाह करने पर एक युवती संग घरवालों ने ऐसा सुलूक किया कि दोनों भागकर कोर्ट पहुंच गए। इसके बाद जो हुआ आगे जानिए...युवती ने अपने परिजनों पर प्रेम विवाह करने पर महीनों तक बंधक बनाकर, यातनाएं देने का आरोप लगाया है। किसी तरह घर से भागकर पति के साथ कोर्ट पहुंची।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम दंपति को सुरक्षा मुहैया कराई।
रविवार को कान्हापुर निवासी एक युवक अपनी पत्नी के साथ सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा। युवक का कहना था कि पास के गांव की ही एक युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


मार्च में दोनों ने लक्सर के एक मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद शादी का पंजीकरण भी लक्सर में करा दिया था। शादी के बाद युवती अपने घर आ गई और परिजनों को शादी करने की जानकारी दी। इससे युवती के परिजन नाराज हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Girl Mortgage in her house after love marriage
court

शादी के बाद युवती ने परिजनों से उसे पति के साथ भेजने की मांग की, लेकिन परिजनों ने उसे नहीं भेजा। आरोप है कि परिजनों ने युवती को तरह-तरह की यातनाएं देनी शुरू कर दी। पति के साथ जाने पर जान से मारने की भी धमकी दी।

किसी तरह वह घर से भाग कर पति के पास पहुंची। परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पति-पत्नी ने इसकी एसएसपी से भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

उसके बाद युवती ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर परिजनों से जान का खतरा बताया। इस पर कोर्ट ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दंपति को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। एसएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि आदेश मिलने के बाद दंपति को सुरक्षा मुहैया करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed