फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl killed by leopard, dead body found.

खेत में मिला बच्ची का अधखाया पैर, पास ही घूम रहा था गुलदार

Wed, 12 Aug 2015 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जखोली (रुद्रप्रयाग)
ब्यूरो/अमर उजाला, जखोली (रुद्रप्रयाग) Updated Wed, 12 Aug 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
 girl killed by leopard, dead body found.

रुद्रप्रयाग के पुलन मल्ला गांव के खेत में मंगलवार को मासूम आरुषि का अधखाया एक पैर मिला। राजस्व पुलिस ने मासूम के शरीर के इस अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा है।

विज्ञापन


दूसरी ओर एक गुफा के पास गुलदार को शावकों के साथ देखे जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने गुफा घेरी और तुरंत गुलदार को मारने की मांग की। गांव में पिंजरा भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ग्रामीणों के साथ राजस्व पुलिस और वन विभाग की टीम मासूम आरुषि की खोज में जुट गए थे। घटना स्थल से करीब दो किमी की दूरी पर स्थित पुलन मल्ला गांव के खेत के किनारे टीम को शरीर का अवशेष मिला। इस दौरान गांव से कुछ दूरी पर एक गुफा के निकट ग्रामीणों ने गुलदार को दो शावकों के साथ देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार दिखने पर ग्रामीणों ने घेरी गुफा

 girl killed by leopard, dead body found.

गुलदार दिखने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दौरान गुफा को घेर लिया। उनकी मांग थी कि गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे शिकारी बुलाकर मार दिया जाए। करीब आधा घंटे तक उन्होंने गुफा घेरे रखी।

वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और मौके पर पिंजरा लगाने की बात कही, तब वे शांत हुए। इसके बाद ग्रामीण गांवों को लौट गए।

दोपहर डेढ़ बजे पुलन गांव में पिंजरा लगा दिया गया। इधर वन विभाग के एसडीओ सोहन लाल ने बताया कि विभाग ने प्रभावित परिवार को फौरी तौर पर पांच हजार की मदद दी है। तीन लाख रुपये के मुआवजा की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed