पिता के साथ शादी की खरीदारी करने जा रही थी बेटी, लेकिन डोली उठने से पहले उठ गई अर्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस बेटी की शादी की तैयारियों में पूरा परिवार जुटा था, डोली से पहले ही घर के आंगन से उसकी अर्थी उठ गई। बेटी को ऐसे देख शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
ओखलकांडा ब्लॉक के थलाड़ी (गंगोलीगाड़) गांव में रमेश सिंह के घर में जहां बेटी की शादी के लिए शहनाइयां बजनी थीं आज वहां मातम छाया हुआ है। पिता के साथ मंगलवार सुबह शादी के लिए खरीदारी करने हल्द्वानी जा रही चंपा की चट्टान से गिरकर मौत हो गई।
जो पिता घर से अपनी बेटी को डोली में विदा करने का ख्वाब संजोया हुआ था, उसके सामने बेटी की अर्थी उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। थलाड़ी गांव निवासी चंपा (28) पुत्री रमेश सिंह की शादी नंधौर वैली (चोरगलिया) में तय हुई थी।
21 नवंबर को गांव में बारात आनी थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे चंपा अपने पिता रमेश सिंह के साथ शादी की खरीदारी के लिए हल्द्वानी जा रही थी। सड़क तक पहुंचने के लिए दोनों गंगोलीगाड़ से लेनधार तोक तक पैदल चल रहे थे। जानकारी के अनुसार सड़क से कुछ पहले चंपा असंतुलित होकर चट्टान से गहरी खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई।