फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   general mc badhani

उपनल चेयरमैन पद से हटाए गए बधानी

Fri, 30 May 2014 10:56 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 May 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
general mc badhani

उत्तराखंड में जनरल एमसी बधानी को उपनल चेयरमैन के पद हटा दिया गया है। मुख्य सचिव सुभाष कुमार की ओर से जारी आदेश में जनरल बधानी को पद मुक्त करते हुए अग्रिम आदेशों तक प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण को कार्यभार सौंपा है।

विज्ञापन


हरक सिंह रावत से तालमेल नहीं
बधानी के पास उपनल के अलावा राज्य आपदा सलाहकार समिति अध्यक्ष भी हैं, जिसपर वह बने रहेंगे। माना जा रहा है कि उनकी सेवाएं राज्य आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में बढ़ाई जाएंगी। गौरतलब है कि उपनल के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर नियुक्तियों पर बधानी सवाल खड़े करते रहे हैं। यहां तक कि सैनिक कल्याण मंत्री हरक सिंह रावत से उनका तालमेल नहीं बैठ पाने की बात उठती रही हैं।
विज्ञापन


सेना से इंजीनियर इन चीफ पद से रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल बधानी की सेवाएं सरकार आपदा पुनर्निर्माण एवं पुनवार्स में सीमित कर उपनल का प्रभार वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के उपनल चेयरमैन बनने से लाभ के पद का विवाद उठ खड़ा हुआ था जिसके बाद सरकार ने जनरल बधानी को निगम का चेयरमैन नामित किया, जबकि वह राज्य आपदा सलाहकार समिति के अध्यक्ष पहले से थे।

लंबे समय तक शासन में विवाद
उपनल की तैनाती के बाद जनरल बधानी को वेतन भत्ते देने को लेकर लंबे समय तक शासन में विवाद चलता रहा। फरवरी 2014 में बधानी ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में रोक के बावजूद उपनल की पुरानी ज्वाइनिंग स्लिप पर 33 पदों पर संविदा कर्मियों को नियुक्ति करने की कोशिश पर जांच बैठाने के लिए सीएम को लिखा।

सैनिक कल्याण मंत्री हरक सिंह के निर्देश पर श्रीनगर मेडिकल कालेज में भर्तियों के मामले के विरोध में बधानी मुखर रहे हैं। सैनिक कल्याण मंत्री हरक सिंह ने इन पदों को भरने के लिए सीएम से अनुमोदन मांगा था।


फिलहाल सरकार ने आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में जनरल की विशेषज्ञता का लाभ लेने की बात का हवाला देकर जनरल बधानी का कार्यभार समिति में बढ़ाने की तैयारी की है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के करीबी माने जाने वाले जनरल बधानी की उपनल चेयरमैन ताजपोशी के बाद कई कांग्रेसी उन्हें दो पद दिए जाने का विरोध करते रहे हैं। उनको हटाये जाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा की सहमति सरकार ने ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed