नशे में धुत्त कर छात्रा को ले गए जंगल, बुरी हालत में मिली
- पुलिस ने पीड़ित नाबालिग छात्रा का कराया मेडिकल
- कैंट कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात की घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून के कैंट क्षेत्र से बदनीयती से नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाकर नशे में धुत्त कर दिया। हालत बिगड़ी तो आरोपी उसे देर रात भुजियावाला के जंगल में छोड़कर भाग आए। अनहोनी के डर से छात्रा का मेडिकल भी कराया गया है, फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित छात्रा कैंट क्षेत्र में अपने नाना के यहां रहकर हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही है। बृहस्पतिवार शाम को वह अपने सहेली के यहां से लौट रही थी। इसी दौरान एक परिचित युवक उसे घर छोड़ने के बहाने दुपहिया वाहन पर लेकर चल दिया।
रास्ते में उसे नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह अपना होश खो बैठी। आरोपी अपने चार अन्य साथियों की मदद से छात्रा को भुजियावाला के जंगल में ले गया। इसी बीच छात्रा घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू हुई। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पांच गिरफ्तार, पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
उधर, अत्यधिक नशे के कारण छात्रा की हालत बिगड़ने पर डर की वजह से आरोपी उसे जंगल में छोड़कर भाग आए। ग्रामीणों ने रात में उसे लावारिस अवस्था में देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। देर रात उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को छात्रा को होश आया, तब जाकर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए।
कैंट पुलिस ने पीड़िता के नाना की तरफ से अभियोग पंजीकृत कर आरोपी अजय राणा उर्फ ओजो (22) निवासी गढ़ी कैंट, विष्णु मसी (26), सुनील मसी (22) निवासी गजियावाला, आकाश राणा (19) निवासी सर्वेंट क्वार्टर और किशन राणा (22) निवासी गजियावाला को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी शादीशुदा है, जिसकी बीवी से छात्रा परिचित थी। पुलिस ने परिजनों से अनुमति के बाद छात्रा का मेडिकल भी कराया है। पुलिस का कहना है कि अभी रिपोर्ट नहीं आई है।