{"_id":"1a155981b015c680a847b45c869e8cf5","slug":"gaurav-become-mr-uttarakhand-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार के गौरव बने मिस्टर उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार के गौरव बने मिस्टर उत्तराखंड
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 12 Oct 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित 12वीं स्व. देवी लाल साह मेमोरियल टॉप टेन प्रतियोगिता में हरिद्वार के गौरव शर्मा मिस्टर उत्तराखंड बने।
विज्ञापन
उन्हें 10 हजार रुपए नकद, ट्रॉफी और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। शैले हाल में देर रात तक आयोजित प्रतियोगिता में अभिषेक (देहरादून), मो. सलीम (देहरादून), एन. सरकार (रुद्रपुर), कवींद्र (देहरादून), नितिन आहूजा (काशीपुर), दीवान सिंह (पिथौरागढ़), अभिषेक कंडारी (देहरादून), विशाल (हरिद्वार), नीरज पांडे (हल्द्वानी) क्रमश: दूसरे से दसवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इन प्रतिभागियों को क्रमश: 7500, 5000, 4000, 3000 और 2000-2000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। निर्णायक अंतरराष्ट्रीय जज बलबीर सिंह (हरियाणा), राष्ट्रीय जज केएन शर्मा (देहरादून), लेखराज गुरंग (देहरादून), राजीव सिंह (हरिद्वार), स्टेट जज सतीश कुमार (गदरपुर), बलवंत पाल (हल्द्वानी) थे।
विज्ञापन