फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangsters interest in religion activity in jail

इस जेल में नियम-कायदे ताक पर रखकर अब कुख्यात सीख रहे 'धर्म' का पाठ

Tue, 06 Mar 2018 11:28 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 06 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Gangsters interest in religion activity in jail
jail - फोटो : DEMO PHOTO

दो कैदियों से मोबाइल फोन मिलने के बाद सुर्खियों में आई हरिद्वार जेल से एक नया विवाद जुड़ रहा है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम को जेल कैंपस में धार्मिक महापंचायत की गई। चर्चा यह भी है कि नियम कायदे  ताक पर रखकर दो कैदियों की मुलाकात भी कराई गई। जेल के पहरेदार भी मूकदर्शक बने रहे।

विज्ञापन


हरिद्वार जेल का विवादों से पुराना नाता है।  एक पखवाड़े में दो कैदियों से मोबाइल फोन मिलने का संगीन प्रकरण अभी शांत पड़ा भी नहीं था कि सोमवार को सामने आई एक चर्चा से एक नया विवाद जुड़ गया।
विज्ञापन


चर्चा ये है कि जेल में पंजाब, चंडीगढ़ और मुरादाबाद से आए चार सिखों के जत्थे ने जेल कैंपस में करीब डेढ़ सौ कैदियों की धार्मिक महापंचायत की है। यह जत्था पंजाब की एक प्रभावशाली गुरुद्वारा कमेटी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे एक घंटा जेल में यह जत्था मौजूद रहा। इसी दौरान वेस्ट यूपी के एक बहुचर्चित हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात से भी खुले स्थान पर मुलाकात कराने की चर्चा है, जबकि इस कुख्यात की मुलाकात नए नियम के अनुसार केवल बुधवार को ही हो सकती है, वो भी जाली वाले कक्ष में कराने का प्रावधान है।

आखिर कब तय होगी जवाबदेही

Gangsters interest in religion activity in jail
jail - फोटो : demo

एक दूसरे कैदी की भी मुलाकात हुई, ये कैदी भी काफी चर्चित है। आईजी जेल पीवीके प्रसाद ने बताया कि जेल अधीक्षक आयोजन करा सकते है, आयोजन शाम को क्यों हुआ इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। दो कैदियों की मुलाकात के बारे में भी जेल अधीक्षक से बात की जाएगी।

आखिर कब तय होगी जवाबदेही
हरिद्वार। जेल में कैदियों से मोबाइल फोन मिलने की पुष्टि खुद भले ही जेल प्रशासन ने की है। बड़ा सवाल ये है कि जेल में आखिर मोबाइल फोन कैसे पहुंचे। यह जवाबदेही या जिम्मेदारी किसकी है कि जेल में आपत्तिजनक वस्तु न पहुंचे। ये अभी तय नहीं हो सका है। देहरादून बैठे कारागार विभाग के अफसर भी अभी चुप्पी साधे हुए है।

पंजाबी (सिख) कैदी भेदभाव की शिकायत कर रहे थे। इसलिए एक गुरुद्वारा कमेटी के जत्थेदार यहां आए थे। एक कैदी गुरविंदर से उन्होंने मुलाकात की है, दूसरे कुख्यात कैदी से मुलाकात की बात गलत है।
- बीपी पांडेय, जेल अधीक्षक
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed