{"_id":"5d18b9388ebc3e3ca276e6f5","slug":"gangster-sunil-rathi-friend-robin-b-warrant-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश सुनील राठी के करीबी रोबिन का कोर्ट से बी वारंट मंजूर, 24 जून को किया था सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बदमाश सुनील राठी के करीबी रोबिन का कोर्ट से बी वारंट मंजूर, 24 जून को किया था सरेंडर
Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाश सुनील राठी का दाहिना हाथ कहे जाने वाले रोबिन खोखर का कोर्ट से बी वारंट मंजूर हो गया है। रुड़की पुलिस खोखर को बी वारंट पर रुड़की लाने के लिए बागपत जेल पहुंची है। माना जा रहा है कि जल्द ही खोखर को बी वारंट पर रुड़की लाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद उससे चिकित्सक से रंगदारी मांगने, अमित भूरा को बागपत से भगाने और रुड़की जेल के बाहर गैंगवार मामले में पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि रोबिन खोखर राठी के कई राज से पर्दा उठा सकता है। इससे पुलिस को राठी के कई राजों का पता चला सकेगा।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में रुड़की जेल के बाहर गैंगवार में चीनू पंडित के तीन साथियों की मौत हो गई थी। जबकि चीनू ने जेल के अंदर भागकर अपनी जान बचाई थी। गैंगवार मामले में राठी के कई गुर्गों समेत दाहिना हाथ रोबिन खोखर का नाम भी सामने आया था। पुलिस इस मामले में सभी को जेल भेज चुकी थी, लेकिन रोबिन फरार चल रहा था। इस बीच बागपत में पेशी के दौरान अमित भूरा पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था।
विज्ञापन
इस दौरान भी रोबिन खोखर का नाम सामने आया था। इसके बाद वर्ष 2017 में बागपत जेल में बंद रहे सुनील राठी ने शहर के एक चिकित्सक से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। चिकित्सक ने सुनील राठी, मां राजबाला, रोबिन खोखर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। उस दौरान रोबिन खोखर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। इस बीच रोबिन ने 24 जून को बागपत कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
रोबिन के बागपत कोर्ट में सरेंडर करने की जानकारी रुड़की पुलिस को मिली तो उसे बी वारंट पर लाने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि रोबिन खोखर का बी वारंट मंजूर हो गया है। बी वारंट बागपत जेल में तामिल कराने के लिए पुलिस को भेजा गया है। जल्द ही खोखर को बी वारंट पर लाने के बाद पूछताछ की जाएगी।