फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangster on five accused of fraudulently occupying land

Dehradun News: धोखाधड़ी से जमीन कब्जाने के पांच आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Sat, 29 Jul 2023 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gangster on five accused of fraudulently occupying land
पीजीएफ और पीएसीएल की कुर्क की गई संपत्तियों पर कब्जा करने के पांच आरोपियों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सभी आरोपी वर्तमान में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है निवेशकों की रकम न लौटाने वाली पीजीएफ और पीएसीएल की संपत्तियों को सरकार ने कुर्क किया था। इनमें पीजीएफ की 348 और पीएसीएल की 1400 संपत्तियां शामिल हैं। देहरादून में भी कई स्थानों पर ये संपत्तियां मौजूद हैं। इन पर लंबे समय से जालसाजों की नजर थी। ऐसे में इन्होंने इन जमीनों पर कब्जा करना शुरू कर दिया। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट तक के फर्जी कागजात बना लिए गए। रायपुर थाना क्षेत्र के आमवाला तरला में कुर्क की गई इन संपत्तियों पर अमित कुमार निवासी दून विहार ने अपने साथियों के साथ कब्जा किया।
विज्ञापन

इस संबंध में अमित कुमार और उसके चार साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया। एसओ रायपुर ने बताया कि अमित कुमार का गैंग चार्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजा गया था। वहां से संस्तुति के बाद अमित कुमार निवासी दून विहार जाखन, अंकित वर्मा निवासी डांडा खुदानेवाला, विजय कुमार निवासी ईश्वर विहार लाडपुर, विक्रांत चौरसिया निवासी चुक्खुवाला और राजेश अग्रवाल निवासी कृष्णा वेडिंग प्वाइंट सहस्रधारा के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। गैंग का लीडर अमित कुमार को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed