फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangstar devpal rana postmortem report open secret

सामने आई कुख्यात देवपाल राणा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, यहां गोली लगने से हुई थी मौत

Wed, 22 Nov 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
  gangstar devpal rana postmortem report open secret
devpal rana

रुड़की कोर्ट परिसर में गैंगवार के दौरान हुई कुख्यात देवपाल राणा की मौत के बाद सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टरों ने बताया कि देवपाल को सात गोली मारी गई थी। लेकिन अगर यहां गोली न लगती तो उसके बचने की उम्मीद थी।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। दो गोली देवपाल के पेट, दो गोली सीने, दो गोली थाई और एक गोली बगल में लगी थी। डॉक्टरों की मानें तो जो दो गोली देवपाल के सीने में लगी हैं, उसी से उसकी जान गई है।
विज्ञापन


अधिकांश गोली 9 एमएम की हैं। सोमवार को देवबंद जेल मे बंद शातिर देवपाल राणा को रुड़की कोर्ट मे पेशी के दौरान गोलियां से भून दिया गया था। रुड़की कोर्ट परिसर में पुलिस अभिरक्षा में मारे गए शातिर देवपाल राणा का पोस्टमार्टम मंगलवार रात चिकित्सकों के पैनल द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध की आशंकाओं के मद्देनजर हरिद्वार के बजाय दून में पोस्टमार्टम को तरजीह दी गई थी। इसके पहले देवपाल राणा का शव दिन में 11:30 बजे मोर्चरी पहुंच गया था, लेकिन डॉ. का पैनल गठित होने में काफी समय लग गया। परिजनों ने इसको लेकर नाराजगी जताई है।

पोस्टमार्टम की हुई वीडियोग्राफी

  gangstar devpal rana postmortem report open secret

रुड़की में पेशी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग में मारे गए शातिर देवपाल राणा को सोमवार रात दून अस्पताल लाया गया था। उसका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया था। शहर कोतवाली की लक्ष्मण चौकी पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर दी थी।

मंगलवार दोपहर में साढ़े ग्यारह बजे के करीब देवपाल के शव कोरोनेशन स्थित पोस्टमार्टम हाउस लाया गया था। बाद में चिकित्सकों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराने की सहमति हुई।

पैनल गठित करने की प्रक्रिया में काफी समय लगने के कारण देर रात पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान दो चिकित्सकाें के पैनल ने दो रिटायर्ड चिकित्सकों के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर मंथन किया। इसके बाद देर रात परिजनों को देवपाल का शव सौंपा जा सका। पोस्टमार्टम स्थल पर काफी भीड़ होने के कारण अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed