फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangrape with child in uttarakhand dehradun

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठाकर ले गए मजदूर और फिर जंगल में ले जाकर किया...

Wed, 28 Feb 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Feb 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
 gangrape with child in uttarakhand dehradun
बच्चे से रेप

रायपुर थाना क्षेत्र में शाम को घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे से सामूहिक कुकर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

विज्ञापन


साइकिल चला रहे बच्चे को दो मजदूर उठा कर जंगल में ले गए थे और फिर गैंगरेप किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ओएफडीआई स्टेट के पास सोमवार शाम एक बच्चा साइकिल चला रहा था। पास ही उसकी मां भी बैठी थी।

जंगल की तरफ पहुंची मां तो नजारा देख कर रह गई भौचक्की

 gangrape with child in uttarakhand dehradun
पुलिस - फोटो : file photo

वहीं, राजपुर निवासी विमल कुमार और आदर्श कॉलोनी, नेहरू ग्राम, रिंग रोड निवासी भोजराज सिंह घास काट रहे थे। इसी दौरान अचानक बच्चा गायब हो गया। बच्चे को वहां न देख मां ने उसकी तलाश शुरू की। करीब 20 मिनट बाद वो जंगल की तरफ पहुंची तो वहां का नजारा देख कर भौचक्की रह गई।

आरोप है कि वहां उक्त दोनों मजदूर बच्चे के साथ कुकर्म कर रहे थे। महिला के शोर मचाने पर दोनों आरोपी भाग गए। पुलिस के पास पहुंची महिला ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी विमल कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार चल रहे भोजराज सिंह की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed