फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangotri highway open after one month

एक माह बाद खुला उत्तरकाशी-गंगोत्री हाईवे

Tue, 19 Aug 2014 08:36 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 19 Aug 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
gangotri highway open after one month

करीब एक माह की मशक्कत के बाद बीआरओ उत्तरकाशी से गंगोत्री तक हाईवे पर यातायात बहाल करने में कामयाब हो गया। मंगलवार को दस दिनों से चुनौती बने सुक्की के पांच बैंडों से भी वाहन पास करा दिए गए।

विज्ञापन


बीते एक माह से गंगोत्री हाईवे गंगोरी गरमपानी, नेताला, मनेरी, लालढांग, विशनपुर, मल्ला, भटवाड़ी चड़ेथी, हेलगूगाड, सुनगर, गंगनानी, सुक्की आदि स्थानों पर आए दिन बंद हो रहा था।
विज्ञापन


गंगनानी में तो बीस दिनों तक यातायात ठप रहा। सुक्की गदेरे से हाईवे पांच जगह पूरी तरह वाशआउट हो गया था। आलम यह था कि बीते एक माह से कोई वाहन सीधे उत्तरकाशी से गंगोत्री तक नहीं पहुंच सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मशीनें लगाकर खोला हाईवे

gangotri highway open after one month

गंगनानी एवं सुक्की को छोड़ शेष स्थानों पर तो हाईवे खुलने और बंद होने का सिलसिला चलता रहा, लेकिन गंगनानी की बाधा से बीआरओ ने रविवार को पार पाया। इसके बाद पांच मशीनें लगाकर मंगलवार को सुक्की में भी यातायात पार करा दिया गया।

गंगोत्री हाईवे के कई हिस्से बीते चार सालों की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सभी डेंजर जोन वाले हिस्सों में मशीनें तैनात रखकर यातायात चालू रखा गया, लेकिन गंगनानी और सुक्की वाले हिस्से में बारिश से भूस्खलन एवं कटाव के कारण यातायात बहाली में दिक्कतें आई।
-कर्नल नीरव टुली, कमान अधिकारी बीआरओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed