फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganesha statue of dung immersion in Gangajal in uttarkashi

इन्होंने गोबर की बनाई गणेश प्रतिमा और फिर किया कुछ ऐसा कि अब हमेशा इनके बीच रहेंगे गजानंद

Wed, 06 Sep 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 06 Sep 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
Ganesha statue of dung immersion in Gangajal in uttarkashi

पर्यावरण संरक्षण के ल‌िए इन्होंने गणेश चतुर्थी पर एक ऐसी तरकीब न‌िकाली, जो म‌िसाल बन गई। पढ़‌िए क्या क‌िया इन्होंने... जिले में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा निकालने के बाद मूर्ति को मणिकर्णिका घाट पर विसर्जित किया।

विज्ञापन


वहीं मांडौं गांव स्थित बारही शक्तिपीठ में गोबर से तैयार गणेश प्रतिमा का गंगाजल से भरे कुंड में विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया। इसके ऊपर अनार का एक पौधा लगाकर नई परंपरा शुरू की गई। 

विज्ञापन

कुंड में अनार का पौधा रोपा

Ganesha statue of dung immersion in Gangajal in uttarkashi

पिछले 11 दिन से मनाए जा रहे गणेश महोत्सव का भव्य समापन किया गया। मंगलवार को महोत्सव के अंतिम दिन नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए मणिकर्णिका घाट पर पहुंची। गणेश मूर्ति की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति भागीरथी में विसर्जित की गई।

​वहीं मांडौं गांव में महोत्सव के अंतिम दिन गोबर गणेश की मूर्ति को जल से भरे कुंड में विसर्जित किया गया। इसके बाद कुंड में अनार का पौधा रोपा गया। इस मौके पर विमल नौटियाल, सुरेंद्र पुरी, देवेश्वरी भट्ट, ब्रहमानंद नौटियाल, पुष्पा देवी, सरोज भट्ट, चैतराम भट्ट, जगन्नाथ भट्ट, शिव प्रसाद भट्ट, भूपेश कुड़ियाल, राजेश रतूडी, शंभू प्रसाद नौटियाल, रामकृष्ण नौटियाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed