फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Friend Murder Accused Student Arrested in haridwar By Haryana Police

हिसार में दोस्त की हत्या कर फरार हुआ आरोपी छात्र हरिद्वार से पकड़ा, गर्लफ्रेंड बनी गिरफ्तारी की वजह

Thu, 05 Mar 2020 06:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Mar 2020 06:18 PM IST
सार

  • बुधवार को हिसार में की थी सीनियर छात्र दोस्त की हत्या
  • हरकी पैड़ी क्षेत्र में सीआईयू ने धर दबोचा 

विज्ञापन
Friend Murder Accused Student Arrested in haridwar By Haryana Police
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के हिसार में सीनियर छात्र की हत्या कर फरार हुए आरोपी छात्र को उत्तराखंड की क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन यूनिट(सीआईयू) ने हरकी पैड़ी क्षेत्र से धर दबोचा। लेनदेन के विवाद के चलते छात्र की हत्या कर दी गई थी। हरिद्वार पुलिस ने इसकी सूचना हरियाणा पुलिस को दे दी है। 

विज्ञापन


गुरुवार को हिसार के सिटी थाने की पुलिस ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा। जानकारी दी कि उनके यहां बुधवार को एक युवक मोहित की हत्या उसी के ही दोस्त ने कर दी थी। उसकी लोकेशन हरिद्वार में आ रही है। हरियाणा पुलिस की सूचना पर सीआईयू ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में जाल बिछाया। कुछ ही घंटों में सीआईयू ने आरोपी छात्र को दबोच लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम अंकुश पुत्र रमेश कुमार निवासी मुलतानी चौक थाना सिटी हिसार हरियाणा बताया। उसने कबूला कि उसका अपने दोस्त मोहित से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को उसने मोहित को अपने एक दोस्त के कमरे पर बुलाया था, जहां सुआ से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गर्लफ्रेंड को फोन कर फंसा आरोपी

सामने आया कि आरोपी बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है और मोहित तृतीय वर्ष का छात्र था। आरोपी हत्या करने के बाद हरिद्वार पहुंच गया था। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने आरोपी के हत्थे चढ़ने की पुष्टि की है।

आरोपी छात्र को पकड़ना हरियाणा पुलिस के लिए आसान नहीं था, लेकिन एक फोन कॉल ने वहां की पुलिस की राह आसान कर दी। हुआ यूं कि आरोपी ने गुरुवार की सुबह हरकी पैड़ी क्षेत्र में एक चाय विक्रेता के मोबाइल फोन से अपनी गर्ल फ्रेंड से संपर्क साधा था।

गर्लफ्रेंड से संपर्क साधने की बात सीधे हरियाणा पुलिस को लग गई। हरियाणा पुलिस ने मोबाइल फोन नंबर खंगालने के बाद हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा। सीआईयू जब पड़ताल में जुटी तब सामने आया कि उक्त मोबाइल फोन नंबर चाय विक्रेता का है। फिर सीआईयू ने घेराबंदी कर आरोपी को कुछ घंटों में क्षेत्र से ही ढूंढ निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed