फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   friday 31 June 2019 is the hottest day

देहरादून में साल का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, रिकॉर्ड हुआ साल का सबसे अधिक तापमान

Sat, 01 Jun 2019 04:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 01 Jun 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
friday 31 June 2019 is the hottest day
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून में शुक्रवार को इस साल का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। दोपहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार हो गया। दिन भर तेज धूप, गर्मी और उमस के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अभी दून में गर्म हवाएं कम चल रही हैं, इसके चलते लोगों को कुछ राहत है। अगले एक पखवाड़े में गर्म हवाएं चलने के आसार हैं, इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

विज्ञापन


विज्ञापन



शुक्रवार को दून के अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बृहस्पतिवार को दून में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो शुक्रवार को बढ़कर 40.4 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में तेज गर्मी का असर रात के तापमान में भी पड़ा और न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री तक पहुंच गया। इसके चलते रात को भी लोगों को गर्मी से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की बारिश और तेज हवा चलने के आसार

प्रदेश के कई स्थानों पर आज हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ मैदानी क्षेत्रों में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। कुछ पहाड़ी इलाकों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद भी है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि दो और तीन जून को प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने की आशंका है। वहीं कुछ मैदानी इलाकों में 60 किमी तक की अधिकतम रफ्तार से आंधी चल सकती है।

तापमान
अधिकतम- 40.4
न्यूनतम- 22
सूर्योदय- सुबह 5.17 बजे
सूर्यास्त- शाम 7.15 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed