{"_id":"a11d8ff4e0fe0b5d1dd8bee85b1519d9","slug":"free-health-check-up-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून: आज यहां कराएं निशुल्क स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून: आज यहां कराएं निशुल्क स्वास्थ्य की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला’ फाउंडेशन और एसआरएचयू के हिमालयन हॉस्पिटल की ओर से आज (शनिवार) जीआरडी एकेडमी, निरंजनपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी समेत तमाम रोगों की जांच निशुल्क की जाएगी। इसके अलावा कई जांचों पर भारी छूट भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
वर्ल्ड हार्ट डे (29 सितंबर) के उपलक्ष्य में 26 सितंबर को जीआरडी एकेडमी, निरंजनपुर में अमर उजाला फाउंडेशन और हिमालयन हॉस्पिटल की ओर फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
कुछ टेस्ट मुफ्त, कुछ में छूट
कैंप में हिमालय हॉस्पिटल, जौलीग्रांट के जनरल फिजिशियन, आई स्पेशलिस्ट, गेस्ट्रो स्पेशलिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट चिकित्सक लोगों की मुफ्त में जांच करेंगे। कैंप में कार्डियोलॉजी की ओर से ईसीजी मुफ्त में की जाएगी। इसके अलावा हिमालयन हॉस्पिटल की ओर से 30 सितंबर तक टीएमटी, इको और ईसीजी में 50 प्रतिशत और एंजियोग्राफी में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
कैंप में खासतौर से 1160 रुपये शुल्क वाला हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी का टेस्ट भी मुफ्त किया जाएगा। जीआरडी एकेडमी में स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ ही बाहरी लोगों का भी निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
कैंप का स्थान : जीआरडी एकेडमी, निरंजनपुर
कैंप की तिथि : 26 सितंबर 2015
कैंप का समय : सुबह 10.30 बजे से
ये टेस्ट होंगे मुफ्त
हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, ईसीजी, शुगर टेस्ट, बीपी, ब्लड ग्रुप, कॉर्डियोलॉजी (इको, टीएमटी पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट), एंजियोग्राफी(25 प्रतिशत डिस्काउंट)।