फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   free health camp in dehradun.

स्वास्थ्य शिविर में उमड़े लोग, 1400 ने कराई निशुल्क जांच

Sat, 30 Jan 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Jan 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
free health camp in dehradun.

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को रीठा मंडी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुभारती अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 1400 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त दवाएं वितरित की।

विज्ञापन


सांईबाबा एनक्लेव जनकल्याण समिति के सहयोग से शनिवार को रीठामंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने किया। सुभारती अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीजों को सर्द मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए उससे बचाव के सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ. शशि, हड्डी रोग विभाग के डॉ. रवि सिंह खनका, नाक-कान-गला रोग विभाग की डॉ. सीमा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भुवनेश कुमार, सर्जरी विभाग के डॉ. नितन्व, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. सिखा, नेत्र रोग विभाग के डॉ. सहगल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या, डॉ. तनु, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुदीति के अलावा फिजियोथिरेपी विभाग के विशेषज्ञों ने भी मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर बीमारी वाले मरीजों का निशुल्क होगा इलाज

free health camp in dehradun.

अस्पताल के मीडिया अधिकारी सोनू फ्रांसिस ने बताया कि गंभीर बीमारी वाले मरीजों की सूची तैयार कर ली गई है। इन मरीजों को अस्पताल के वाहन से एक फरवरी को सुबह नौ बजे प्राचीन शिव मंदिर रीठा मंडी शिविर स्थल से सुभारती अस्पताल ले जाया जाएगा।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ऐसे मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने पर विभिन्न जांचें निशुल्क की जाएंगी। इसमें खून की सभी जांच, पेशाब की जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीजी के अलावा ओपन आपरेशन, बैडचार्ज, मरीज का खाना और सामान्य दवाई निशुल्क रहेंगी।

अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों का पंजीकरण शुल्क भी घटाकर दस दिन के लिए दस रुपये कर दिया गया है। ओपीडी के मरीजों को विभिन्न चिकित्सीय जांचों में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। शिविर में अस्पताल के ओएसडी बलवंत बोरा, अभिषेक बालिया, कल्पना कुमारी, साईंबाबा इनक्लेव जनकल्याण समिति के सदस्य आलोक कुमार, पार्षद अमीता बोरा, अनिल, रश्मि आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed