{"_id":"55dfc725fbc798312a86bdfe8d515d5a","slug":"fraud-in-the-name-of-harish-rawat-osd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM का ओएसडी बन ऐसी ठगी, पढ़ हो जाएंगे दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM का ओएसडी बन ऐसी ठगी, पढ़ हो जाएंगे दंग
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 21 Jul 2015 03:10 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओएसडी के नाम पर सचिवालय में एक आईएएस अधिकारी को संविदा पर नौकरी की सिफारिश करने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। देर रात डालनवाला कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एनएचआरएम के सचिव एवं आईएएस अधिकारी को 15 जुलाई की दोपहर में एक शख्स ने खुद को मुख्यमंत्री हरीश रावत का ओएसडी संजय चौधरी बताते हुए फोन किया। जिसमें एक व्यक्ति को संविदा कर्मचारी के तौर पर रखने की सिफारिश की गई।
विज्ञापन
आईएएस ने ओएसडी से पूछा तो हुआ खुलासा
उस समय तो आईएएस अधिकारी ने उसकी बात सुन ली। बाद में उन्हें शक हुआ तो उन्होंने ओएसडी संजय चौधरी से इस बारे में फोन पर बात की। सिफारिश की बात सुनकर ओएसडी हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन
उन्होंने इस तरह का कोई फोन करने से इनकार करते हुए उस नंबर के बारे में जानकारी ली। फोन नंबर के आधार पर पुलिस से इसकी शिकायत की गई।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला नंबर पिथौरागढ़ निवासी सुरेश अंडोला के नाम पर है। पुलिस ने देर रात ओएसडी की तरफ से सुरेश के खिलाफ जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फार्मेसिस्ट का डिप्लोमा किया हुआ है।