फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in bills, fir lounge.

विधानसभा सत्र से पहले फूटा 'बिल घोटाला' बम

Sat, 22 Nov 2014 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Nov 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
fraud in bills, fir lounge.

वाहनों के फर्जी ईंधन बिलों पर 1.44 करोड़ के भुगतान घोटाले में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने शुक्रवार को ट्रेवल एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। महानिदेशालय की जांच में भारी गड़बड़ी मिली है।

विज्ञापन


विभागीय जांच में ट्रेवल एजेंट के साथ विभाग के आठ रिटायर और सेवारत सीएमओ भी संलिप्त पाए गए हैं, लेकिन उनपर कार्यवाही शासन की जांच के बाद होगी।

यह था मामला
टिहरी, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के सीएमओ कार्यालयों में वर्ष 2009-10 से 2012-13 के बीच धड़ल्ले से गाड़ियां किराये पर ली गईं।

दिखाया गया कि इनका उपयोग वीवीआईपीज दौरों और अन्य कामकाज में किया गया। भुगतान सीएम कार्यालय के आदेश से किया गया। जांच में फर्जीवाड़े की तस्दीक हो गई।

जद में आए सीएमओ
उस समय चारों जनपदों में तैनात रहे सीएमओ कार्यवाही की जद में आ गए हैं। इनमें से तीन रिटायर हो चुके हैं, जबकि चार अभी सेवारत हैं।

महानिदेशालय ने शासन को जो जांच रिपोर्ट सौंपी है उसमें एक ट्रेवल एजेंसी को मास्टर माइंड बताया गया है। सभी सीएमओ को नियमविरुद्ध और अनावश्यक गाड़ियां किराये पर लेने का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed