फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four year old elephant died after falling from a hill in Lansdowne Forest Division Kotdwar

Kotdwar News: लैंसडौन वन प्रभाग में पहाड़ी से गिर कर चार वर्षीय हथनी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

Fri, 26 Sep 2025 02:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Sep 2025 02:42 PM IST
सार

कोटद्वार रेंज के मैती काटल ग्रामीण क्षेत्र में पहाड़ी से गिरकर एक हथनी की मौत हो गई।

विज्ञापन
four year old elephant died after falling from a hill in Lansdowne Forest Division Kotdwar
हथनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में पहाड़ी से गिरकर एक चार वर्षीय हथनी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर दफना दिया।

विज्ञापन


कोटद्वार रेंज के रेंज अधिकारी विपिन जोशी से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज कोटद्वार रेंज के मैती काटल ग्रामीण क्षेत्र में पहाड़ी से गिर कर एक हथनी की मौत की सूचना ग्रामीणों के द्वारा दी गयी. बताया गया कि हथनी झुंड के साथ से पहाड़ी से नीचे गिर गयी जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...UKSSSC: बेरोजगारों को समर्थन देने पहुंचे माहरा, बोले CBI जांच होने तक जारी रहेगा संघर्ष, युवा भी मांग पर अड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन कर्मियों को मौके पर भेज कर हथनी के शव को कब्जे में ले कर पशुचिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार, डॉ कुमार सुबोध रंजन के द्वारा पोस्टमार्टम  कर दफना दिया गया. पशुचिकित्साधिकारी कलालघाटी डॉ कुमार रंजन के मुताबिक हथनी का शव एक दिन पुराना था, हथनी की मौत पहाड़ी से गिरने से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed