फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four villagers Killed due to unknown disease in Uttarkashi

उत्तराखंड: अज्ञात बीमारी की चपेट में आए कई गांव, एक महीने में चार की मौत से मचा हड़कंप

Tue, 25 Sep 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Updated Tue, 25 Sep 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Four villagers Killed due to unknown disease in Uttarkashi

उत्तरकाशी के दिचली क्षेत्र के गांवों में एक माह के भीतर अज्ञात बीमारी से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक पीड़ित ग्रामीण अब भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती हैं।

विज्ञापन


डाक्टर इसे सामान्य वायरल एवं पीलिया बताकर इलाज तो कर रहे हैं, लेकिन एक समान लक्षण वाली बीमारी से ग्रस्त एक के बाद एक चार मरीजों की मौत होने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


दिचली क्षेत्र के कोमल राणा, राजेश रावत, प्यार सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि बीते करीब एक माह से दिचली क्षेत्र के जगड़गांव, क्यारी, सर्प, दिचली, भेंगवालगांव, जोगत तल्ला, खालसी आदि गांव अज्ञात बीमारी की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचने पर यहां चिकित्सक पीलिया बताकर उपचार कर रहे हैं, लेकिन इससे फायदा नहीं होने पर मरीज इलाज के लिए देहरादून एवं चंडीगढ़ तक दौड़ लगाने को मजबूर हैं।
 

कम नहीं हो रहा बुखार

उन्होंने बताया कि बीते 7 सितंबर को दिचली गांव निवासी चकोरी देवी (40) पत्नी प्यारेलाल की इसी बीमारी से मौत हो गई। जगड़गांव की सीमा राणा (30) पुत्री स्व. राधा सिंह बुखार होने पर इलाज के लिए चिन्यालीसौड़ पहुंची।

यहां ठीक नहीं होने पर परिजन उसे पहले उत्तरकाशी और फिर देहरादून ले गए, जहां 11 सितंबर को उसकी मौत हो गई। इसी बुखार से पीड़ित क्यारी गांव के कोमल सिंह (44) पुत्र मंगल सिंह ने 23 सितंबर और कवागड़ी गोरण निवासी सतेश्वर प्रसाद (54) पुत्र भरोसानंद ने 24 सितंबर को देहरादून में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जगड़गांव की सुनैना देवी पत्नी विशन सिंह का यहां उपचार नहीं होने पर परिजन उन्हें चंडीगढ़ ले गए, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है, जबकि इसी गांव की ऊषा देवी पत्नी फूल सिंह कंडियाल का उपचार सीएमआई देहरादून में कराया गया।

अब भी दिचली क्षेत्र के गांवों से अनीता देवी, डॉली, मंगल सिंह, सुनैना, चंद्रा देवी, चार साल की अंकुरी समेत 12 से अधिक बुखार पीड़ित सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती हैं। समान लक्षण की बीमारी से चार लोगों की मौत और कई लोगों के बुखार पीड़ित होने से क्षेत्र की जनता में दहशत व्याप्त है।
 

यह हैं अज्ञात बीमारी के लक्षण 

दिचली क्षेत्र निवासी कोमल राणा ने बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहले बुखार आ रहा है और फिर उल्टियां होने के साथ मरीज की खाना खाने की इच्छा खत्म हो जा रही है। इन लक्षणों के आधार पर सीएचसी के चिकित्सक पीलिया बताकर बिना जांच के ही उपचार कर रहे हैं। अधिकांश मरीजों में यही एक समान लक्षण देखने को मिल रहे हैं। कुछ दिन पहले उनकी बहन सीमा की भी इसी तरह तबियत खराब हुई। यहां उपचार कराने पर कोई फायदा नहीं हुआ तो उसे देहरादून ले गए। वहां भी उसे नहीं बचाया जा सका। वहां चिकित्सकों ने गलत दवाओं के प्रयोग से किडनी खराब होने की जानकारी दी। 

दिचली क्षेत्र के साथ ही सीमा से लगी टिहरी जनपद की नगुण एवं गुसाईं पट्टी के गांवों में वायरल बुखार की शिकायतें आ रही हैं। बीमारी की जांच के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से बीमारी का पता नहीं लग पा रहा है। इस वजह से ही गंभीर मरीजों को रेफर किया गया। मौत के कारणों का पता नहीं है। 
-डा.जेएस भंडारी, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़

दिचली क्षेत्र में बीमारी की पड़ताल के लिए आज बुधवार को मेडिकल टीम भेजी जा रही है। जल्द ही बीमारी का पता लगाकर ग्रामीणों को उपचार मुहैया कराया जाएगा। बुखार से चार लोगों की मौत की हमें जानकारी नहीं मिली है। 
-डा. विनोद नौटियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed