फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four vehicle including indian truck burnt in nepal bandh army diffuse two bomb

नेपाल बंद के दौरान भारतीय ट्रक समेत चार वाहन फूंके, सेना ने डिफ्यूज किए दो बम 

Tue, 28 May 2019 08:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट/बैतड़ी/बनबसा (पिथौरागढ़/चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट/बैतड़ी/बनबसा (पिथौरागढ़/चंपावत) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 28 May 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
four vehicle including indian truck burnt in nepal bandh army diffuse two bomb
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नेत्र विक्रम चंद विप्लव गुट के नेपाल बंद के दौरान भारतीय ट्रक समेत चार वाहन फूंक दिए गए। बंद समर्थकों ने बैतड़ी में महाकाली राजमार्ग पर दो बम रख दिए, जिन्हें सेना ने डिफ्यूज कर दिया। नेपाल बंद का बैतड़ी और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक असर दिखा। प्रदेश नंबर सात के सभी स्कूल और यातायात सुबह से ही बंद रहे।

विज्ञापन


नेपाल के मैयूम में विप्लव समूह के युवा कार्यकर्ता तीर्थराज घिमिरे की पुलिस कस्टडी में हत्या के विरोध में सोमवार को नेपाल बंद की घोषणा की गई थी। इसी के चलते प्रदेश नंबर सात सहित बैतड़ी में कोई भी वाहन नहीं चला। सभी स्कूल और शिक्षण संस्थाएं बंद रहीं। समूह के लोगों ने महाकाली राजमार्ग कैनपड़ा के पास दो आईडी बम रखे, जिन्हें हनुमानध्वज सशस्त्र प्रहरी बल ने डिफ्यूज कर दिया। कैप्टन देवेंद्र बस्नेत ने बताया बंद के चलते जिले में तलाशी अभियान के तहत बम मिले थे। बंद से जूलाघाट-गोठलापानी मार्ग पर बहुत कम वाहन चले, जिस कारण झूलाघाट बाजार में भी आवाजाही काफी कम रही। 

विज्ञापन

भारतीय प्रशासन ने वाहनों के नेपाल जाने पर रोक लगाई

इधर, बनबसा (चंपावत) से सटे नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में बाजार, शिक्षण संस्थाएं, सरकारी कार्यालय बंद रहे, लंबी दूरी के वाहन नहीं चले। सुरक्षा के तहत भारतीय प्रशासन ने भारतीय वाहनों को नेपाल नहीं जाने की सलाह दी। अलबत्ता नेपाल स्थित सिद्धनाथ बाबा के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को पैदल ही भेजा गया। नेपाल बंद के दौरान बंद समर्थकों ने भारतीय ट्रक (एपी 31 एक्स 6316) को बारा जिला अंतर्गत जीतपुर में जला दिया गया।

यह ट्रक भारत से पाइप लेकर नेपाल जा रहा था। मवानपुर में नेपाली बस (6 ख 8007) से सवारियों को उतार आग लगा दी गई, त्रिभुवन राजमार्ग पर मिनी ट्रक (7 ख 9493) और सुरखेत में यात्री बस (2 ख 7444) में आगजनी करने की सूचना है। सुरक्षा के तहत भारतीय प्रशासन ने वाहनों के नेपाल जाने पर रोक लगाई। बहरहाल महेंद्रनगर में बाजार पूर्णतया बंद रहा किसी तरह की अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है। भारत नेपाल सीमा पर दोनों देशों का प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से चौकस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed