{"_id":"5d828fac8ebc3e01711f6d8b","slug":"four-unopposed-seats-in-gram-panchayat-and-one-seat-of-bdc-vikas-nagar-news-drn3200959121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत की चार और बीडीसी की एक सीट पर निर्विरोध चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत की चार और बीडीसी की एक सीट पर निर्विरोध चयन
विज्ञापन
खुना अलमान सीट से निर्विरोध चुने गए बीडीसी सदस्य नरेश चौहान।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिया/कालसी। जौनसार बावर क्षेत्र में बुधवार को ग्राम पंचायत की चार और क्षेत्र पंचायत की एक सीट पर निर्विरोध चयन किया गया। क्षेत्र की ग्राम पंचायत डामटा जुसोऊ-भाकरोऊ में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अनिल तोमर को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना।
अनिल तोमर इससे पूर्व वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महासचिव भी रह चुके हैं। 26 वर्षीय अनिल तोमर ग्रेजुएट है। वहीं, कालसी प्रखंड की सलगा ग्राम पंचायत में भी ग्रामीणों ने निर्विरोध रूप से मनीष (23) पुत्र मुन्ना दास को ग्राम प्रधान चुना। मनीष ने ग्राम प्रधान चुने जाने पर पूरी ग्राम सभा का आभार व्यक्त किया। सलगा ग्राम पंचायत में वर्तमान में 34 परिवार निवास करते हैं। मनीष भी ग्रेजुएट हैं। ग्राम पंचायत खबऊ में सर्वसम्मति से सुचिता चौहान को ग्राम प्रधान चुना गया। सुचिता गृहणी हैं। साथ ही वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। ग्राम सभा खराया में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गजेंद्र शर्मा को ग्राम प्रधान चुनने का निर्णय लिया। 26 वर्षीय गजेंद्र शर्मा इंटर पास हैं।
वहीं, क्षेत्र पंचायत सीट खुन्ना अलमान में बिसोई गांव के नरेश चौहान (36) को निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुना गया। नरेश चौहान लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वह पेशे से आर्किटेक्चर हैं।

ग्राम प्रधान गजेंद्र शर्मा।- फोटो : VIKAS NAGAR

ग्राम पंचायत सलगा के प्रधान मनीष।- फोटो : VIKAS NAGAR

ग्राम पंचायत खबोऊ की प्रधान सुचिता तोमर।- फोटो : VIKAS NAGAR

ग्राम पंचायत डामटा जुसोऊ-भाकरोऊ के प्रधान अनिल तोमर।- फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन