{"_id":"69eb67d78947272c1d02a45b","slug":"four-promoted-officers-in-the-education-department-assigned-new-responsibilities-dehradun-news-c-5-drn1043-954096-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिक्षा विभाग में पदोन्नत चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिक्षा विभाग में पदोन्नत चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
विज्ञापन
- मेहरबान सिंह बिष्ट को कुमाऊं व परमेंद्र कुमार को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पद पर तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक के पद पर पदोन्नत चार अधिकारियों को नवीन तैनाती दे दी गई है। इस संबंध में शासन के प्रस्ताव को विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने स्वीकृति दे दी है।
डाॅ. रावत के निर्देश पर विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों की डीपीसी के माध्यम से पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की गई थी, जिसमें संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, पदमेंद्र सकलानी व परमेंद्र कुमार को अपर निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नति के बाद अपर शिक्षा निदेशक के खाली पदों के सापेक्ष नवीन तैनाती शिक्षा मंत्री ने स्वीकृति दे दी है। जिसके तहत मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल, कुंवर सिंह रावत को अपर निदेशक महानिदेशालय के साथ ही अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। इसके अलावा पदमेंद्र सकलानी को अपर निदेशक एससीईआरटी व परमेंद्र कुमार को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है। विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने विश्वास जताया कि इन अधिकारियों के अनुभव और दक्षता से विभागीय कार्यों में और अधिक गति आएगी तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।