{"_id":"696fd784c39eb6cc9f0305b1","slug":"four-players-from-uttarakhand-will-play-for-the-country-abroad-dehradun-news-c-5-1-drn1031-883859-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विदेश में देश के लिए खेलेंगे उत्तराखंड के चार खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विदेश में देश के लिए खेलेंगे उत्तराखंड के चार खिलाड़ी
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ब्लाइंड स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईबीएसए) की एशिया-ओशिनिया चैंपियनशिप में उत्तराखंड के चार खिलाड़ी देश के लिए खेलेंगे। ब्लाइंड फुटबाल की इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए सोवेंद्र भंडारी, शिवम सिंह नेगी, साहिल और गोलकीपर आदित्य सजवान का चयन भारतीय टीम में हुआ है।
चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के छात्र हैं। संस्थान के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया, यह चैंपियनशिप जापान के ओसाका शहर में अप्रैल में आयोजित की जाएगी। इसमें दुनिया भर की टीमें प्रतिभाग करेंगी। चयनित खिलाड़ियों के लिए इंडियन ब्लाइंड फुटबाल फेडरेशन की ओर से 16 से 18 फरवरी तक केरल के कोच्चि शहर में कैंप का आयोजन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी कैंप में ब्लाइंड फुटबाल के गुरुमंत्र सिखेंगे और मार्च के अंत में फ्रांस के साथ मैत्री मैच भी खेलेंगे। बताया, उत्तराखंड के यह चारों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनमें सोवेंद्र भंडारी सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वे 2015 से भारतीय टीम का हिस्सा हैं।