फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four cases will be filed against the agency which duped people by promising them jobs abroad

Dehradun News: विदेश में नौकरी का झांसा दे ठगने वाली एजेंसी पर दर्ज होंगे चार केस

Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Four cases will be filed against the agency which duped people by promising them jobs abroad
I
विज्ञापन

IIएसएसपी ने डालनवाला पुलिस को दिए कार्रवाई के आदेश
I
I
I
Iविदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली एजेंसी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी ने डालनवाला थाने में आई शिकायतों के आधार पर चार मुकदमे दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
I
I
I
Iएसएसपी के आदेश पर प्राइड गोल्ड ग्लोबल एजुकेशन नामक कंसल्टेंसी एजेंसी के संचालक कुनाल नारायण उनियाल निवासी नेहरू कॉलोनी और उसकी पत्नी गीतांजलि उनियाल समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये हड़पने का आरोप है। पीड़ितों में कृष्णा प्रसाद, सिद्धार्थ थापा, उबैद आमिर, साकिब और राजन शर्मा शामिल हैं, जिन्हें फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऑफर लेटर, वर्क परमिट और वीजा के नाम पर ठगा गया।
विज्ञापन

I
Iजांच में पता चला कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पोलैंड, नॉर्वे, ऑस्ट्रिया, लिथुआनिया और हंगरी आदि देशों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। पीड़ितों ने जब अपनी धनराशि वापस मांगी, तो आरोपियों ने धमकाया। एसएसपी ने डालनवाला पुलिस को तत्काल चार अलग-अलग मामले दर्ज कर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed