फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   foundation stone of war memorial by defense minister on 30th april.

30 को रक्षा मंत्री रखेंगे वॉर मेमोरियल की नींव पहली ईंट

Thu, 28 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Apr 2016 12:09 AM IST
सार

  • रक्षा मंत्री मनोहर परिकर करेंगे चीड़ बाग में शिलान्यास
  • दिसंबर में कैंट बोर्ड ने मेमोरियल के लिए दी थी एक एकड़ भूमि
  • बरसों से लटका मामला अमर उजाला की मुहिम के सिरे चढ़ा

विज्ञापन
foundation stone of war memorial by defense minister on 30th april.
मनोहर परिकर - फोटो : PTI

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्टेट वॉर मेमोरियल को नींव 30 अप्रैल को रखी जाएगी। रक्षा मंत्री मनोहर परिकर चीड़ बाग म्यूजिल पार्क में चिह्नित भूमि पर मेमोरियल की नींव का पत्थर रखेंगे। अमर उजाला ने स्टेट वॉर मेमोरियल के निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रही सियासत के खिलाफ मुहिम चलाई थी, जिसके बाद बरसों से लटकी परियोजना सिरे चढ़ पाई।

विज्ञापन


शिलान्यास के लिए 6 माह से तैयारी चल रही है, लेकिन रक्षा मंत्री का कार्यक्रम तय नहीं होने से कार्यक्रम लटकता रहा।
वर्ष 2008 से राज्य में शहीद सैनिकों के लिए स्टेट वॉर मेमोरियल बनाने के प्रयास चल रहे हैं। राज्य सरकार के स्तर पर पांच बार भूमि चयन हुआ लेकिन सियासी खींचतान के चलते हर बार फाइल ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन


सेना, सर्वे ऑफ इंडिया और सरकारी भूमि तक के प्रस्ताव बने, लेकिन शहीदों के सम्मान में सिर्फ सियासत होती रही। श्रेय लेने की सियासी खींचतान के बीच मेमोरियल निर्माण के लिए भाजपा सांसद तरुण विजय लगातार प्रयास करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में सेना ने दी थी वार मेमोरियल के लिए जमीन

foundation stone of war memorial by defense minister on 30th april.
भारतीय सेना - फोटो : DEMO Pics

अमर उजाला ने जुलाई 2015 में मेमोरियल के पक्ष में मुहिम शुरू की, जिसके बाद चीड़ बाग स्थित म्यूजिकल पार्क में रक्षा मंत्रालय ने दिसंबर स्टेट वॉर मेमोरियल के लिए रक्षा मंत्रालय ने एक एकड़ की स्वीकृति दी थी। अब 30 अप्रैल को देहरादून पहुंच रहे रक्षा मंत्री मनोहर परिकर मेमोरियल का शिलान्यास करेंगे।

इससे पहले 22 अगस्त 2015 को उन्होंने शिलान्यास करना था, लेकिन किन्हीं कारणों से दौरा निरस्त हो गया। हालांकि सेना ने अधिकारिक तौर पर रक्षा मंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है।

म्यूजियम सहित अन्य सुविधाएं
राज्य के पहले स्टेट वॉर मेमोरियल को यूरोप अमेरिका के युद्ध स्मारकों की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। वॉर मेमोरियल के साथ प्रथम विश्व युद्ध से लेकर अब तक हुए युद्ध के दर्शाता म्यूजियम भी बनना है। स्मारक पर प्रदेश के अब तक हुए शहीद सैनिकों के नाम अंकित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed