फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Wing Commander father flat captured by preparing fake documents Case filed against two including saint

Uttarakhand: फर्जी दस्तावेज बनाकर पूर्व विंग कमांडर के पिता के चार फ्लैट कब्जाए, एक संत सहित दो पर मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Feb 2025 03:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Feb 2025 03:10 PM IST
सार

एयरफोर्स विंग कमांडर बताया कि उनके पिता सरदार करतार सिंह ने वर्ष 2000 में कनखल में गायत्री लोक अपार्टमेंट में चार फ्लैट खरीदे थे। बताया कि फ्लैटों में वर्तमान में एक व्यक्ति ने यहां कब्जा कर लिया।
 

विज्ञापन
Former Wing Commander father flat captured by preparing fake documents Case filed against two including saint
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनखल थाना क्षेत्र में फर्जीवाड़ा कर कूटरचित दस्तावेज बनाकर चार फ्लैटों पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त विंग कमांडर की तहरीर पर पुलिस ने एक संत सहित दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज बनाने सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मनमोहन सिंह पेंटल पुत्र स्व. सरदार सिंह पेंटल निवासी रामबाग सोसाइटी मकरपुरा रोड थाना मकरपुरा जिला बड़ोदरा गुजरात ने शिकायत दी। बताया कि वह एयरफोर्स विंग कमांडर के पद से सेवानिवृत्त हैं। बताया कि उनके पिता सरदार करतार सिंह ने वर्ष 2000 में कनखल में गायत्री लोक अपार्टमेंट में चार फ्लैट खरीदे थे।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज
इन फ्लैटों के बारे में उन्हें बताया था। पांच नवंबर 2003 को उनके पिता की दिल्ली में मौत हो गई थी। इसके बाद वह गायत्री लोक अपार्टमेंन्ट कनखल आए थे। यहां अपने पिता के चारों फ्लैटों में ताला लगा दिया था। इसकी चाबी आज भी उनके पास है। बीच में कई बार यहां आते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उन्हें जानकारी मिली कि फ्लैटों में वर्तमान में किसी महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कब्जा कर लिया। उसने फ्लैटों को अपना बताते हुए शरद पुरी शिष्य संतोष पुरी निवासी जगजीतपुर कनखल से खरीदने की बात बता बताई। बताया कि उसके पिता ने फ्लैट किसी शरद पुरी को न तो बेचे थे और न ही दान में दिए थे।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  दून में 18 से 24 फरवरी के बीच आयोजित होगा बजट सत्र, बोले वित्त मंत्री- जनहित का रखा गया है ध्यान

फ्लैटों के बिजली के बिल आज भी पिता के नाम पर आ रहे हैं। बीमारी के चलते लंबे समय से वह हरिद्वार नहीं आ पाए थे। आरोप है कि एमके त्रिपाठी व शरद पुरी ने धोखाधड़ी कर चारों फ्लैटों के फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि धोखाधड़ी सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed