फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Uttarakhand Chief Minister Koshyari sends a new message to society pledges to donate his body

Body Donation: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने समाज को दिया नया संदेश, लिया देहदान का संकल्प

Thu, 22 Jan 2026 11:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Jan 2026 11:30 PM IST
सार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने दधीचि देहदान समिति को संकल्पपत्र सौंपा। इससे समाज को एक नया संदेश मिला है।

विज्ञापन
Former Uttarakhand Chief Minister Koshyari sends a new message to society pledges to donate his body
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने देहदान का संकल्प लिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को दधीचि देहदान समिति को संकल्पपत्र सौंपा। इससे समाज को एक नया संदेश मिला है।

विज्ञापन


दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने कहा कि पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी के इस निर्णय से मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना चरितार्थ हुई है। उन्होंने मृत्यु के उपरांत नेत्र समेत सभी प्रत्यारोपण योग्य अंग देने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


यह मानवीय मूल्यों और भारतीय परंपरा का एक जीवंत उदाहरण है। कहा कि देहदान भारतीय संस्कृति की उस महान परंपरा का स्मरण कराता है जिसमें व्यक्ति अपने शरीर को भी समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Mussoorie: पानी बैंड के पास हादसा, सेल्फी के चक्कर में खाई में गिरा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

महर्षि दधीचि की परंपरा से प्रेरित यह संकल्प न केवल चिकित्सा विज्ञान, शोध और शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होगा, बल्कि नेत्रदान एवं अंगदान के माध्यम से अनेक निराश जीवनों को आशा और नया प्रकाश मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed