फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Union Minister Uma bharti wrote emotional post on twitter about Hathras case

हाथरस घटना पर छलका उमा भारती का दर्द, ट्विटर पर लिखा- संक्रमित न होती तो पीड़ित परिवार से जरूर मिलती

Fri, 02 Oct 2020 11:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Oct 2020 11:45 PM IST
सार

  • पुलिस की संदेहपूर्ण कार्रवाई से आपकी, सरकार की और भाजपा की छवि पर आंच आई

विज्ञापन
Former Union Minister Uma bharti wrote emotional post on twitter about Hathras case
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

हाथरस घटना पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती का दर्द छलक उठा है। वह ऋषिकेश अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोरोना का इलाज करा रही हैं। अस्पताल से ही उन्होंने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर हाथरस घटना पर कई ट्वीट कर अपनी व्यथा और पीड़ा को व्यक्त किया।

विज्ञापन


उनके इन बेबाक ट्वीट्स की सियासी हलकों में खूब चर्चा है। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर न सिर्फ तल्ख टिप्पणी की, बल्कि इसे योगी सरकार और भाजपा की छवि के लिए ठीक नहीं बताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मैं कोरोना वार्ड में बहुत बेचैन हूं। अगर मैं कोरोना पॉजिटिव नहीं होती तो मैं भी उस गांव में उस परिवार के साथ बैठी होती। एम्स ऋषिकेश से छुट्टी होने पर मैं हाथरस में उस पीड़ित परिवार से जरूर मिलूंगी।
विज्ञापन


उमा ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना लिखा। मैंने हाथरस की घटना के बारे में देखा। पहले तो मुझे लगा कि मैं न बोलूं, क्योंकि आप इस संबंध में ठीक ही कार्रवाई कर रहे होंगे। किंतु जिस प्रकार से पुलिस ने गांव की एवं पीड़ित परिवार की घेराबंदी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कितने भी तर्क हों लेकिन इससे आशंकाएं जन्मती हैं। वह एक दलित परिवार की बिटिया थी। बड़ी जल्दबाजी में पुलिस ने उसकी अंत्येष्टि की। अब परिवार एवं गांव की पुलिस घेराबंदी कर दी गई है। 

उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाया। लिखा, मेरी जानकारी में ऐसा कोई नियम नहीं है कि एसआइटी जांच में परिवार किसी से मिल भी न पाए। इससे तो एसआईटी की जांच ही संदेह के दायरे में आ जाएगी। उन्होंने चिंता जाहिर की। लिखा, हमने अभी राम मंदिर का शिलान्यास किया है।

आगे देश में रामराज्य लाने का दावा किया है। किंतु इस घटना पर पुलिस की संदेहपूर्ण कार्रवाई से आपकी, सरकार की व भाजपा की छवि पर आंच आई है। आप एक बहुत ही साफ-सुथरी छवि के शासक हैं। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप मीडियाकर्मियों को एवं अन्य राजनीतिक दलों के लोगों को पीड़ित परिवार से मिलने दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed