फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former secretary of assembly Mukesh Singhal accused of getting himself promoted Dehradun news

Dehradun: क्या मुकेश सिंघल ने खुद किया अपना प्रमोशन, पत्रावली चलाई और वेतन भी बढ़ा लिया, जानें पूरा मामला

Wed, 04 Jan 2023 12:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Jan 2023 12:18 PM IST
सार

खिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि विस अध्यक्ष सचिव मुकेश सिंघल को दो पद रिवर्ट का आदेश देकर अपनी व सरकार की पीठ थपथपाने का काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Former secretary of assembly Mukesh Singhal accused of getting himself promoted Dehradun news
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा के पूर्व सचिव मुकेश सिंघल ने क्या खुद अपना प्रमोशन किया, पत्रावली चलाई और खुद का वेतन बढ़ा लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने मामले में तमाम सवाल उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


कहा, जब सिंघल का प्रमोशन गलत तरीके व नियम विरुद्ध हुआ तो प्रमोशन को वापस कर पुन: नियुक्ति क्यों दी गई। उन्होंने अपने कार्यकाल में जो सचिव स्तर का पे स्केल लिया, उससे राज्य सरकार को जो हानि हुई है, उसकी भरपाई कौन करेगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि विस अध्यक्ष सचिव मुकेश सिंघल को दो पद रिवर्ट का आदेश देकर अपनी व सरकार की पीठ थपथपाने का काम कर रही हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पेपर लीक के आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षाओं से ब्लैक लिस्ट करेगा आयोग, 400 को किया जा चुका चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, अब साफ हो गया है कि सिंघल गलत तरीके से पदोन्नति पाकर सचिव बने थे, ऐसे में उस दौरान उनकी ओर से यदि कोई असंवैधानिक निर्णय लिए गए हैं, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। कहा, जब गलत तरीके से प्रमोशन पाने वाला दोषी है, तो गलत तरीके से प्रमोशन देने वाले पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी उतने ही दोषी हैं। उन्होंने सीएम और विस अध्यक्ष से मांग की कि पूर्व में सिंघल ने जो अधिक वेतन लिया, उसकी भरपाई कराई जाए और गलत तरीके से प्रमोशन देने वालों को भी कार्रवाई के दायरे में लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed