{"_id":"6468b60cd7b752dab0032217","slug":"former-ias-ram-vilas-yadav-has-been-arrested-now-by-the-id-disproportionate-assets-tax-case-uttarakhand-news-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पूर्व आईएएस रामविलास को अब ईडी ने भी किया गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति कर मामले में जेल में है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पूर्व आईएएस रामविलास को अब ईडी ने भी किया गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति कर मामले में जेल में है बंद
Sat, 20 May 2023 05:34 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 20 May 2023 05:34 PM IST
सार
रामविलास यादव को पिछले साल विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। यादव पर आरोप है कि उसने उत्तराखंड में तैनात रहते आए से अधिक संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन
आईएएस रामविलास यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति कर मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस रामविलास यादव को अब ईडी ने भी गिरफ्तार किया है। पीएमएलए एक्ट के तहत सुद्धोवाला जेल में यादव की औपचारिक गिरफ्तारी की गई। इसके बाद से उसे फिर सुद्धोवाला जेल में ही दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बीजेपी नेता ने बेटी की शादी के सभी आयोजन किए स्थगित, मुस्लिम युवक संग विवाह पर नहीं थम रहा बवाल
विज्ञापन
बता दें कि आईएएस रहते ही रामविलास यादव को पिछले साल विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। यादव पर आरोप है कि उसने उत्तराखंड में तैनात रहते आए से अधिक संपत्ति अर्जित की है। विजिलेंस ने जांच में पाया था कि उसने ज्ञात सोर्स से करीब 78 लाख रुपए की कमाई की। जबकि, उनके पास 21 करोड़ रुपए की संपत्ति पाई गई है
विज्ञापन