फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former finance manager of Dehradun airport embezzled Rs 232 crore, transferred it to his account

Dehradun: देहरादून एयरपोर्ट के पूर्व वित्त प्रबंधक ने किया 232 करोड़ रुपये का गबन, खाते में ट्रांसफर की रकम

Sat, 30 Aug 2025 12:27 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Aug 2025 12:27 AM IST
सार

आरोपी राहुल विजय के पास भारतीय विमान प्राधिकरण (एएआई) के वित्तीय लेनदेन के अधिकार थे। ऐसे में उसने विभिन्न कामों का फर्जी वर्क ऑर्डर दर्शाकर यह रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

विज्ञापन
Former finance manager of Dehradun airport embezzled Rs 232 crore, transferred it to his account
देहरादून एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून हवाई अड्डे पर तैनात रहे वरिष्ठ वित्त प्रबंधक राहुल विजय पर 232 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा है। राहुल विजय के खिलाफ वर्तमान वरिष्ठ वित्त प्रबंधक चंद्रकांत पी की शिकायत पर दिल्ली सीबीआई शाखा में गत 26 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी राहुल विजय के पास भारतीय विमान प्राधिकरण (एएआई) के वित्तीय लेनदेन के अधिकार थे। ऐसे में उसने विभिन्न कामों का फर्जी वर्क ऑर्डर दर्शाकर यह रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। आरोपी वर्तमान में इसी पद पर जयपुर हवाई अड्डे पर तैनात है। सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) चंद्रकांत पी ने गत 18 अगस्त को सीबीआई को शिकायत की थी कि उन्होंने वर्ष 2019-20 और 2022-23 के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की थी। इसमें कुछ अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई।
विज्ञापन


पता चला कि जिस वक्त ये अनियमितताएं हुई तब यहां पर राहुल विजय तैनात था। उन्होंने फरवरी 2019 से अगस्त 2022 तक अपने खातों में 232 करोड़ रुपये एएआई देहरादून के एसबीआई के खाते में ट्रांसफर किए हैं। यह रकम विभिन्न कामों के लिए सामग्री खरीद, निर्माण आदि में खर्च होना दर्शायी गई। शुरुआत में राहुल विजय ने बहुत छोटी-छोटी रकम अपने खाते में ट्रांसफर की ताकि यह लेनदेन पकड़ में न आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun: चोरी के इरादे से निर्माणाधीन मकान में घुसे युवक, 650 रुपये और मोबाइल के लिए चौकीदार को मार डाला

Trending Videos

आरोप है कि राहुल विजय ने जिन कामों के असली वर्क ऑर्डर बनाए थे उनके पैसे एएआई के ठेकेदार के खाते में जमा कर दिए। जबकि नकली वर्क ऑर्डर की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करता रहा। इसके लिए उसने एएआई देहरादून के एसबीआई के खाते की तीन यूजर आईडी बनाईं। सीबीआई ने इस मामले में आरोपी राहुल विजय के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

इस तरह किया गबन
आरोपी ने 29 सितंबर 2021 को 67.81 करोड़ रुपये के फर्जी कार्य आदेश बनाए। इसके अगले दिन 189 करोड़ रुपये की 17 अतिरिक्त फर्जी परिसंपत्तियां जिनमें बिजली से संबंधित भी थीं बनाईं। ये संपत्तियां देहरादून हवाई अड्डे पर थी ही नहीं। यह सारी रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। इसी तरह हवाई अड्डे पर 13 वास्तविक संपत्तियां थीं जिनके वर्क ऑर्डर निकाले गए थे मगर राहुल विजय ने इसमें शून्य जोड़कर इन्हें 130 बना दिया। इसके अलावा 43 करोड़ रुपये की गलत इंट्री दिखाकर यह रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। आरोप है कि ज्यादातर कामों में अनियमितताएं उसने हवाई अड्डे के नए टर्मिनल के निर्माण के दौरान कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed