फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Two Youth entered under construction house And killed watchman

Dehradun: चोरी के इरादे से निर्माणाधीन मकान में घुसे युवक, 650 रुपये और मोबाइल के लिए चौकीदार को मार डाला

Fri, 29 Aug 2025 08:39 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Aug 2025 08:39 PM IST
सार

27 अगस्त की रात करीब दो बजे चोरी के इरादे से निर्माणाधीन मकान में घुसे थे। चौकीदार को सोता देख उसके रुपये और मोबाइल निकालने लगे तो इतने में वह जाग गया और शोर मचाने लगा।

विज्ञापन
Dehradun Two Youth entered under construction house And killed watchman
हत्या के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजपुर थाना क्षेत्र में सहस्रधारा रोड पर निर्माणाधीन मकान में बुधवार रात बुजुर्ग चौकीदार की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने घुसे थे।

विज्ञापन


सो रहे चौकीदार के पास से 650 रुपये और मोबाइल चुराने लगे। चौकीदार ने जागने पर विरोध किया तो पास रखे सरिये से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद इन रुपयों की आरोपी शराब पी गए।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि यह ब्लाइंड मर्डर केस था। जिसमें प्रवीण रावत उर्फ अमन (19) और पवन कुमार (19) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों सहस्रधारा के ही रहने वाले हैं। पुलिस कंट्रोल रूम को 28 अगस्त की सुबह सूचना मिली थी कि सहस्रधारा हेलिपैड के पास एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदार का शव संदिग्ध हालात में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो चौकीदार के सिर पर चोट के निशान थे और नाक-मुंह से खून बह रहा था। चौकीदार की शिनाख्त हरिद्वार के ज्वालापुर के मोहल्ला कैतवाड़ा निवासी जर्रार अहमद (68) के तौर पर हुई। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।

आफत की बारिश: अलकनंदा और गंगा का दिखा रौद्र रूप, धारी देवी मंदिर को कराया बंद, बदरीनाथ हाईवे हुआ जलमग्न

एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था ऐसे में आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें दो संदिग्ध दिखाई दिए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को राजपुर क्षेत्र में आर्चिड पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं। लत पूरी करने के लिए चोरी करते हैं।

27 अगस्त की रात करीब दो बजे चोरी के इरादे से निर्माणाधीन मकान में घुसे थे। चौकीदार को सोता देख उसके रुपये और मोबाइल निकालने लगे तो इतने में वह जाग गया और शोर मचाने लगा। इसलिए पास पड़े लोहे के सरिये से वार कर हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सरिया और चौकीदार का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed