{"_id":"cd42080404e42bdefa5b52663f715628","slug":"former-cm-nd-tiwari-facility-will-continue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड सरकार ने कम की एनडी तिवारी की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड सरकार ने कम की एनडी तिवारी की मुश्किलें
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 07 Aug 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की सुविधाओं को बहाल रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसके आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन
सरकार ने हाल ही में उत्तराखंड के चुड़ियाला में हुई कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुविधाओं को लेकर उत्तर प्रदेश में लागू 1998 के अधिनियम को अपनाने का फैसला किया था। इसके तहत पूर्व मुख्यमंत्रियों को केवल टाइप फाइव के आवास की सुविधा ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
सरकार के इस फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सुविधाएं वापस कर दी थीं पर पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी ने इस पर ऐतराज जताया था।
विज्ञापन
रोहित का कहना था कि एनडी तिवारी के दीर्घकालिक राजनीतिक जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका को देखते हुए उनको मिल रही सुविधाओं को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए।
सुरेंद्र कुमार के मुताबिक मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुविधाओं के मामले में कैबिनेट ने फैसला उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका और जनभावना को ध्यान में रखते हुए लिया था। मंत्रिमंडल की अगली बैठक में इस पर फिर से विचार किया जाएगा।