फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former CM Harish Rawat will do Ganga Samman Yatra from Mukhaba to Devprayag Sangam

Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत मुखबा से देवप्रयाग संगम तक करेंगे गंगा सम्मान यात्रा, सुनेंगे जन समस्याएं

Fri, 11 Apr 2025 02:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Apr 2025 02:24 PM IST
सार

जन समस्याएं सुनने और जन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत यात्रा पर निकलेंगे। रावत आगामी 14 अप्रैल को उत्तरकाशी पहुंचेंगे। उसके बाद 15 अप्रैल को मां गंगा के शीतकालीन प्रवासा मुखबा गांव पहुंचेंगे। वहां पर वे गंगा की विशेष पूजा-अर्चना के बाद शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन
Former CM Harish Rawat will do Ganga Samman Yatra from Mukhaba to Devprayag Sangam
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आगामी 15 अप्रैल गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे जनपद सहित टिहरी और श्रीनगर से देवप्रयाग तक गंगा के किनारे पैदल यात्रा कर जनसमस्याओं को सुनेंगे। वहीं स्थानीय लोगों से वार्ता कर जन मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

गंगा सम्मान यात्रा के संयोजक प्रदीप रावत ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत आगामी 14 अप्रैल को उत्तरकाशी पहुंचेंगे। उसके बाद 15 अप्रैल को मां गंगा के शीतकालीन प्रवासा मुखबा गांव पहुंचेंगे। वहां पर वे गंगा की विशेष पूजा-अर्चना के बाद शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे हर्षिल, भटवाड़ी, मनेरी, जनपद मुख्यालय में गंगा किनारे पैदल यात्रा करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उपभोक्ताओं को झटका...प्रदेश में 5.62 % महंगी हुई बिजली, नई दरें इसी महीने से प्रभावी

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उसके बाद अगले दिन 16 अक्तूबर को बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद नगरवासियों से जनसंवाद करेंगे। रावत ने बताया कि हरीश रावत उसके बाद डुंडा चिन्यालीसौड़ सहित टिहरी जनपद के कांडीसौड़, डोबाराचांठी में ग्रामीणों से मुलाकात कर भेमुंता गांव तक गंगा सम्मान यात्रा करेंगे। अगले दिन 17 अप्रैल को मलेथा तक उनकी यह यात्रा जारी रहेगी। उसके बाद 18 अप्रैल को श्रीनगर सहित अलकनंदा नदी के तटों और भागीरथी अलकनंदा संगम पर देवप्रयाग में यात्रा को समाप्त कर जनसंवाद करेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed