{"_id":"5b5b4a884f1c1bb8538b587a","slug":"former-chief-minister-nd-tiwari-condition-is-extremely-fragile","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की हालत हुई बेहद नाजुक, डायलिसिस के लिए ले गए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की हालत हुई बेहद नाजुक, डायलिसिस के लिए ले गए डॉक्टर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Jul 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम की हालत बिगड़ी
- फोटो : Amar Ujala file phot o
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दस महीने से दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। तीन जुलाई से ही वह अचेत अवस्था में हैं। शुक्रवार को उनका ब्लड प्रेशर बेहद निम्न स्तर पर चला गया, जिसके बाद चिकित्सक उन्हें डायलिसिस के लिए ले गए हैं।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण 29 सितंबर 2017 से दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले दो दिनों से शरीर में सूजन होने के कारण क्रिएटाइन का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया है और ब्लड प्रेशर भी काफी गिर गया है। इस कारण दो हफ्तों बाद फिर एनडी तिवारी को डायलिसिस दिया जा रहा है। इस वक्त एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी और पत्नी उज्ज्वला तिवारी उनके साथ हैं।