फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Formation of Surrogacy Board and State Level Authority in Uttarakhand Dhan singh Rawat Statement

Dehradun: उत्तराखंड में सरोगेसी बोर्ड और राज्यस्तरीय प्राधिकरण का गठन, जल्द एआरटी क्लीनिक भी खुलेंगे

Wed, 01 Feb 2023 04:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 Feb 2023 04:39 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय बोर्ड की बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के आवेदनों पर पंजीकरण की प्रक्रिया गतिमान है। राष्ट्रीय बोर्ड से प्राप्त दिशा-निर्देशों के उपरांत राज्य स्तरीय बोर्ड की बैठक आहूत कर प्राप्त आवेदनों पर निर्णय ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
Formation of Surrogacy Board and State Level Authority in Uttarakhand Dhan singh Rawat Statement
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में राज्यस्तरीय सहायक प्रजनन तकनीकी अधिनियम (एआरटी) व सरोगेसी एक्ट को लागू करने के लिए बोर्ड और राज्यस्तरीय प्राधिकरण का गठन कर लिया गया है। राज्य में एआरटी क्लीनिक व एआरटी बैंक भी खुलेंगे, जिनके लिए एक दर्जन से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

विज्ञापन

यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय बोर्ड की बैठक में दी। वह वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के आवेदनों पर पंजीकरण की प्रक्रिया गतिमान है। राष्ट्रीय बोर्ड से प्राप्त दिशा-निर्देशों के उपरांत राज्य स्तरीय बोर्ड की बैठक आहूत कर प्राप्त आवेदनों पर निर्णय ले लिया जाएगा।

विज्ञापन

बैठक में दोनों एक्ट के प्रावधानों को लेकर केरल उच्च न्यायालय एवं हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए आदेशों के अनुपालन पर चर्चा की गई। जिसमें सरोगेसी में उम्र, पात्रता एंव दंड के प्रावधान को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed