फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Foreigner woman jumped from running bus in forest at haldwani

उत्तराखंडः टांडा के जंगल में चलती बस से कूदी विदेशी महिला, उसकी हरकत देख पुलिस वाले सन्न

Wed, 29 May 2019 10:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 May 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Foreigner woman jumped from running bus in forest at haldwani
प्रतीकात्मक

विदेशी महिला ने रात में टांडा के जंगल से बेस अस्पताल तक हंगामा किया तो पुलिस वाले सन्न रह गए। वह टांडा पुलिस चौकी के पास रोडवेज बस से कूदकर जंगल में छिप गई। पुलिस ने उसे ढूंढकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां पुलिसकर्मियों पर हमलावर हो गई। सुबह हालत में सुधार होने पर पुलिस ने उसे टैक्सी में बैठाकर नैनीताल के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


लंदन (इंग्लैंड) की मूल निवासी दुलारी ललहा मार्केला (57) सोमवार की रात हरिद्वार से रोडवेज में सवार होकर नैनीताल जा रही थी। रुद्रपुर पहुंचने पर उसने बस से उतरने की कोशिश की, लेकिन अन्य यात्रियों ने उसे मना कर दिया। आरोप है कि इस पर उसने यात्रियों से हाथापाई भी की।

विज्ञापन

जंगल की झाड़ियों में छिप गई

रात करीब 11 बजे टांडा पुलिस चौकी के पास बस की रफ्तार धीमी होने पर वह कूद गई और दौड़ते हुए जंगल की झाड़ियों में छिप गई। बस चालक ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। चौकी पर मौजूद पुलिस ने तत्काल उसे जंगल से ढूंढ निकाला।

इस बीच टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार और कोतवाली के पुलिसकर्मी टांडा पहुंच गए। दुलारी को पुलिस इलाज कराने के लिए बेस अस्पताल लेकर आई। बताया जा रहा है वहां उसने इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया।

चोट होने के कारण डॉक्टर ने मरहम पट्टी की

वह खुद को लंदन की नर्स बता रही थी। हाथ में चोट होने के कारण डॉक्टर ने उसकी मरहम पट्टी की। रात करीब एक बजे रात हालत कुछ ठीक होने पर उसने बताया कि वह आठ नवंबर 2018 को उत्तरकाशी आई थी।

वह वहां आयुर्वेद पद्धति से अपना इलाज करा रही है। इलाज के लिए उसे दूतावास से दीर्घकालीन वीजा मिला है। उसे नैनीताल हाईकोर्ट में एक मुकदमा फाइल करना है। पुलिस ने रात डेढ़ बजे किराए की टैक्सी कर उसे नैनीताल भेज दिया।

विज्ञापन

यू आर एनिमल, डू नोट टच मी

दुलारी ललहा मार्केला घायल होने के बाद काफी गुस्से में थी। उसने महिला पुलिसकर्मियों से कहा कि डू नोट टच मी, यू आर एनिमल। उसके जाने के बाद पुलिस वालों ने राहत की सांस ली।

विदेशी महिला का पुलिस ने अस्पताल में इलाज कराया। उसके अनुरोध पर पुलिस ने उसे नैनीताल भेज दिया है।
-एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed