फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Foreign woman and a former teacher along with her husband arrested with cocaine Dehradun Uttarakhand News

Dehradun: विदेशी महिला और एक पूर्व शिक्षिका पति संग कोकीन के साथ गिरफ्तार, कोबरा गैंग के सदस्य निकले तीनों

Wed, 13 Mar 2024 07:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 13 Mar 2024 07:34 AM IST
सार

देहरादून राजपुर और इसके आसपास के क्षेत्र में नशा तस्करी करने वाला कोबरा गिरोह सक्रिय है। इसके तीन साथियों से पिछले दिनों साढ़े तीन ग्राम कोकीन व 38 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। अब पता चला कि यहां पर युगांडा की एक महिला नशा तस्करी में लिप्त है।

विज्ञापन
Foreign woman and a former teacher along with her husband arrested with cocaine Dehradun Uttarakhand News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस ने कोकीन की तस्करी में युगांडा की एक महिला और उसकी स्थानीय महिला साथी और उसके पति को गिरफ्तार किया है। युगांडा की महिला यहां पर बिजनेस वीजा लेकर आई थी। जबकि, स्थानीय महिला दून के एक प्रतिष्ठित स्कूल में बतौर एचआर हेड व शिक्षिका के पद पर तैनात रह चुकी है। आरोपियों के पास से 16.35 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। तीनों आरोपी कोबरा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनके तीन साथियों को पहले भी कोकीन व स्मैक के साथ पकड़ा जा चुका है। अब पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


राजपुर पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी एसएसपी अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि राजपुर और इसके आसपास के क्षेत्र में नशा तस्करी करने वाला कोबरा गिरोह सक्रिय है। इसके तीन साथियों से पिछले दिनों साढ़े तीन ग्राम कोकीन व 38 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। अब पता चला कि यहां पर युगांडा की एक महिला नशा तस्करी में लिप्त है। पुलिस ने पुख्ता जानकारी के आधार पर पैसेफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से एक युगांडा की मूल निवासी महिला सान्यू दियानाह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कोकीन बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि वह यह कोकीन दिल्ली से लेकर आई थी।
विज्ञापन


मांग के अनुरूप करती है सप्लाई
इसकी डिलीवरी उसे सारथी साहनी निवासी प्रीतम रोड और उसकी पत्नी रितिका साहनी को देनी थी। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। रितिका साहनी देहरादून के एक प्रतिष्ठित स्कूल में एचआर हेड रह चुकी है। उसने पिछले दिनों ही नौकरी छोड़ी है। पूछताछ में युगांडा की महिला ने बताया कि वह वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी से भारत में आई हुई है। वह पिछले साल कोबरा गैंग के संपर्क में आई थी। उसने कोकीन दिल्ली से खरीदती है और देश के अलग-अलग हिस्सों में मांग के अनुरूप सप्लाई करती है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे, गंगा आरती कर योग महोत्सव में हुए शामिल


बड़ी पार्टियों में सप्लाई होती है कोकीन
स्थानीय महिला के पति सारथी साहनी ने बताया कि वह दिल्ली व अन्य जगहों से अपने संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोकीन मंगवाता है। इसके बाद अपनी पत्नी के साथ बड़ी-बड़ी पार्टियों में इस कोकीन को सप्लाई करते हैं। शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को भी यह कोकीन सप्लाई की जाती है। इस काम में उसकी पत्नी रितिका भी साथ रहती है। आरोपियों के पास से 63 हजार रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और कार बरामद हुई है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed