फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Actor Rajkumar Rao reach Parmarth Niketan Rishikesh with wife Patralekha Uttarakhand News in hindi

Rishikesh: राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे, गंगा आरती कर योग महोत्सव में हुए शामिल

Tue, 12 Mar 2024 08:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Mar 2024 08:16 PM IST
सार

 अभिनेता राजकुमार राव की पत्नी अभिनेत्री पत्रलेखा ने कहा कि गंगा आरती का दो दिनों का अनुभव अद्भुत रहा। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने दोनों कलाकारों को फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Actor Rajkumar Rao reach Parmarth Niketan Rishikesh with wife Patralekha Uttarakhand News in hindi
अभिनेता राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ पहुंचे परमार्थ निकेतन, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और उनकी अभिनेत्री पत्नी पत्रलेखा स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। जहां वह गंगा आरती और अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में शामिल हुए। साथ ही उत्तराखंड के मिलेट्स का आनंद भी लिया।

विज्ञापन

राजकुमार राव ने कहा कि वह परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में सम्मिलित होने आए थे। लेकिन यहां योग का महोत्सव चल रहा है। जिसके चलते अब वह भी विश्व के 75 देशों से आए साधकों के साथ योग की विधाएं सीख रहे हैं। इतने देशों के लोगों का विश्वास जीतना, उन्हें सुरक्षित रूप से एक सप्ताह तक प्रेम से रखना अद्भुत है। उन्हें भारतीय ज्ञान, योग, ध्यान और संस्कृति के दर्शन कराना वास्तव में भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी सेवा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर किए उम्मीदवार घोषित, इन पर लगाया दांव

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री पत्रलेखा ने कहा कि गंगा आरती का दो दिनों का अनुभव अद्भुत रहा। हम योग महोत्सव में सात दिन हिस्सा लेने का प्रयास करेंगे। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने दोनों कलाकारों को फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed