फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Food mothers demand payment of arrears of honorarium

भोजन माताओं ने की मानदेय के बकाया भुगतान की मांग

Mon, 08 Aug 2022 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Food mothers demand payment of arrears of honorarium
भोजन माता संगठन की राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरबर्टपुर में आयोजित बैठक में दो महीने से चल रहे मानदेय के बकाया भुगतान की मांग की गई। इसके अलावा केंद्रीयकृत रसोई से मिड डे मील की सप्लाई का काम शुरू हो जाने के बाद उनके कार्यों व समस्याओं पर भी बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी ने कहा कि भोजन तैयार करने का काम बंद हो जाने के बाद से भोजन माताओं को विद्यालयों की साफ-सफाई व अन्य तमाम तरह की व्यवस्थाएं देखने का काम सौंपा गया है, जिसके कारण वह स्कूल के बंद हो जाने के काफी समय बाद विद्यालयों से अपने घर लौट रही हैं। अत्यधिक समय स्कूलों में लगने के चलते उन्हें पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दो माह से रुके मानदेय का भुगतान रक्षाबंधन से पहले किए जाने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की सफाई के मामले को लेकर संगठन के पदाधिकारी शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर रजनी, अनीता, बाला, रेखा, कुसुम, इकबाल कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed