{"_id":"5fba2ae80f90ce32a736669b09045566","slug":"food-analysis-laboratory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार त्यौहारों में मिलावटखोरों की चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार त्यौहारों में मिलावटखोरों की चांदी
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Tue, 16 Sep 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की एक मात्र खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला ने जांच के लिए आ रहे खाद्य पदार्थों के नमूने लेने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
जांच के लिए गए नमूने सड़ने की संभावना
इसके चलते बाजारों से जांच के लिए गए नमूने सड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शासन को मामले से अवगत करा दिया है।
वर्ष 2009 में रुद्रपुर में प्रदेश की खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला शुरू की गई। जिसमें औषधि के नमूने जांचने के लिए जेआर ध्यानी और खाद्य विश्लेषक के रुप में अलवर जिला दुग्ध सरकारी संघ से सुदेश कुमार कौशिक को तीन वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया।
26 जून 2014 को कौशिक का प्रतिनियुक्ति कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके बाद खाद्य विश्लेषक के रुप में किसी की नियुक्ति नहीं की गई। खाद्य नमूनों की जांच नहीं होने के कारण सैकड़ों सैंपल लैब में पड़े हैं। वहीं अब प्रयोगशाला में जांच के लिए नए खाद्य पदार्थों के नमूने लेने बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
डाक से आने वाले नमूनों को वापस लौटाया जा रहा है। इससे खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सैंपल भी सड़ने की संभावना है। खाद्य विश्लेषक नहीं होने के कारण आने वाले दीपावली त्योहार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सैंपल लिए जाने का अभियान भी ठंडे बस्ते में पड़ सकता है।
विज्ञापन
जुलाई में एक कोल्ड ड्रिंक और अगस्त में सीरियल प्रोजेक्ट के दो नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए थे। जो कि लैब में लेने से मना कर दिया गया। मामले से शासन को अवगत करा दिया गया है। दिशा निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मनीष सिंह सियाना, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर
खाद्य विश्लेषक के पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। खाद्य विश्लेषक की शीघ्र तैनाती के बाद नमूनों की जांच शुरू कर दी जाएगी।
- जेआर ध्यानी लैब इंचार्ज, राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला