फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fog in pantnagar Airport Thailand Princess Maha Chakri Sirindhorn Wait for Flight

कोहरे के कारण थाईलैंड की राजकुमारी को लेने देरी से पहुंचा विमान, छह घंटे बाद हुईं रवाना

Fri, 14 Feb 2020 11:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Feb 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Fog in pantnagar Airport Thailand Princess Maha Chakri Sirindhorn Wait for Flight
थाईलैंड की राजकुमारी - फोटो : अमर उजाला

निजी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न को लेने सुबह उनका विमान नहीं पहुंचा। जिसके बाद वे करीब छह घंटे वापस जाने के इंतजार में बैठी हैं। वजह थी एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होना। 

विज्ञापन


गुरुवार को एयर इंडिया का विमान राजकुमारी सिरिंधोर्न को पंतनगर एयरपोर्ट छोड़कर वापस दिल्ली चला गया था। आज राजकुमारी को वापस दिल्ली लौटना था। विमान दिल्ली से रवाना होने के लिए तैयार था लेकिन पंतनगर एयरपोर्ट पर लेकिन एयर इंडिया का विमान विजिबिलिटी मात्र 650 मीटर थी। इससे में यहां लैंडिंग की संभावना नहीं थी। लगभर 1:20 बजे कोहरा छटने के बाद एयर इंडिया के विशेष विमान ने पंतनगर एयरपोर्ट पर लैंड किया। तक जाकर राजुमारी करीब 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

 

थाई राजकुमारी ने टेलीस्कोप से देखे अंतरिक्ष के नजारे

थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिरिंधोर्न बृहस्पतिवार को एयर इंडिया के विशेष विमान (एटीआर-72) से दोपहर 1: 50 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। राजकुमारी के साथ 44 सदस्यीय थाई दल भी आया है। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी के लिए डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। यहां अल्प विश्राम के बाद वह नैनीताल जिले के देवस्थल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) पहुंची, जहां उन्होंने टेलीस्कोप से अंतरिक्ष के नजारे देखे।

प्रिंसेज एयरपोर्ट परिसर में हर्बल गार्डन देखकर बेहद प्रभावित दिखीं। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि प्रिंसेज ने हर्बल गार्डन में लगे देश के विभिन्न भागों से आयातित भिन्न-भिन्न प्रजातियों के पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ब्लड प्रेशर में प्रयोग आने वाले मेडिसिनल प्लांट में विशेष रुचि दिखाई। दो बजे के करीब राजकुमारी सड़क मार्ग से काठगोदाम रवाना हो गईं, जहां से वह एरीज पहुंची।

उनके साथ आए थाई दल में राजदूत शुतिनर्थोन खोंगसक, प्रथम सचिव मिस चंतिंडा किचैवात, मिस कृत्नारांग सिरीस्वैद, मिस वुतीकेर्ति श्रीथांग, द्वितीय सचिव मिस रचनीकॉर्न वेंग्सुकुल, तृतीय सचिव मिस सिरिपोर्न बूनवान, डोमेस्टिक हेल्पर नजरीन पल्सरी, राजनैतिक सहायक एंजेलिना पैट्रिक और विपणन अधिकारी शैंग्रीसो शिमरी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed