{"_id":"587007a34f1c1b076515a4cf","slug":"fog-in-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड और कोहरे की आगोश में पहाड़ों की रानी, बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड और कोहरे की आगोश में पहाड़ों की रानी, बर्फबारी के आसार
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
Updated Sat, 07 Jan 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
मसूरी में कोहरा
- फोटो : अमरउजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार शाम मौसम ने करवट बदली। नगर ने चारों ओर से घने कोहरे की सफेद चादर ओढ़ ली। रात करीब आठ बजे हल्की बारिश से समूची पर्यटन नगरी भीषण ठंड की चपेट है।
विज्ञापन
ठंड बढ़ने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, मौसम के बदले मिजाज से नगर में हिमपात की संभावना भी बलवती हो गई है।
शुक्रवार सुबह आम दिनों की तरह ही धूप खिली। हालांकि, धूप में तपिश पूर्व के दिनों की तुलना में कुछ कम थी। लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट बदली और लाल टिब्बा, हाथीपांव इस्टेट, जार्ज एवरेस्ट इस्टेट समेत ऊंचाई वाले क्षेत्र धुंध और घने कोहरे के आगोश में छिप गए। नगर में पारा शून्य तक पहुंच गया।
विज्ञापन
कंपकंपाती ठंड से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। सड़कों पर वाहनों की तादाद कम हो गई। सड़क पर निकलने वाले वाहनों को शाम को ही हेडलाइट जलानी पड़ी। ठंड के चलते रात में माल रोड पर पर्यटकों की आवाजाही बेहद कम हो गई। सैलानी होटल के कमरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोग भी घरों में कैद हो गए। पारा गिरने से लंढौर बाजार में शाम सात बजे ही दुकानदारों ने शटर गिरा दिया। कुलड़ी और लाइब्रेरी बाजार में हल्की चहल-पहल नजर आई।