फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Focus on winning the 2027 election by strengthening the Congress at the booth level

Dehradun News: कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत कर 2027 चुनाव जीत पर जोर

Sun, 06 Sep 2026 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Focus on winning the 2027 election by strengthening the Congress at the booth level
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई। इसमें राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर संदीप गुप्ता और अक्षित सिंह उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया जनसंवाद और संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण माध्यम है। कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाना है। इसके लिए सोशल मीडिया संगठन को सक्रिय बनाना जरूरी है। इसके बाद नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों के साथ बैठक हुई। बैठक में संगठन को प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने पर भी विचार किया गया। पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की आगामी कार्ययोजना पर विमर्श हुआ। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा, राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए काम करने की बात कही। अभिनव थापर ने बताया कि सोशल मीडिया संगठन को जनसरोकारों से जोड़ा जाएगा। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक सोशल मीडिया टीम मजबूत कर कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में सह-अध्यक्ष भरत शर्मा और समन्वयक मधुसूदन सुंदरियाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed