फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Flights will start from Dehradun to Ayodhya, Amritsar and Varanasi from 6 March

Air Service: देहरादून से अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए छह मार्च से शुरू होगी फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल

Mon, 04 Mar 2024 07:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Mar 2024 07:28 PM IST
सार

Dehradun News: देवभूमि से अयोध्या हवाई सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को अयोध्या की यात्रा में सुविधा होगी। इसी प्रकार, देवभूमि की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
Flights will start from Dehradun to Ayodhya, Amritsar and Varanasi from 6 March
हवाई सेवा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी से देश के तीन प्रमुख शहरों अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। तीनों सेवाओं का छह मार्च को शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों सेवाओं की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार प्रकट किया है।

विज्ञापन


उद्घाटन दिवस पर देहरादून से अयोध्या के लिए विमान सुबह 9:40 बजे उड़ान भरेगा। पूर्वाह्न 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेगा। उसी दिन अयोध्या से दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरकर दोपहर 01:55 बजे देहरादून पहुंचेगा। देहरादून-अमृतसर हवाई सेवा का विमान 12 बजे अमृतसर से उड़ान भरेगा और दोपहर 01:10 बजे देहरादून पहुंचेगा।
विज्ञापन


इसी प्रकार देहरादून से दोपहर 1:35 बजे अमृतसर के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 2:45 बजे अमृतसर पहुंचेगा। वाराणसी के लिए वाया पंतनगर हवाई सेवा भी छह मार्च से शुरू हो रही है। यात्री विमान सुबह 9:50 बजे देहरादून से पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और 10:35 बजे पंतनगर पहुंचेगा। इसी प्रकार पंतनगर से 11:15 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर एक बजे वाराणसी में उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घूमना है तो बस कर लें पैकिंग: औली में जमी तीन फीट बर्फ, जन्नत सा नजारा चारों ओर; तस्वीरें देख नहीं रुकेंगे कदम

वाराणसी से विमान दोपहर 1:40 बजे पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और अपराह्न 3:25 बजे पंतनगर पहुंचेगा। पंतनगर से विमान अपराह्न 3:50 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4:35 बजे देहरादून पहुंचेगा। मुख्यमंत्री धामी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध करने के साथ ही पत्र भी लिखा था।

मुख्यमंत्री ने कहा, देवभूमि से अयोध्या हवाई सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को अयोध्या की यात्रा में सुविधा होगी। इसी प्रकार, देवभूमि की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed