फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five people sleeping in the house were burnt in the explosion caused by gas leakage

Dehradun News: गैस रिसाव से हुए धमाके में घर में सो रहे पांच लोग झुलसे

Mon, 28 Jul 2025 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five people sleeping in the house were burnt in the explosion caused by gas leakage
Iरातभर से हो रही थी एलपीजी सिलिंडर में गैस रिसाव, सुबह के वक्त बिजली के तार से हुआ स्पार्क
विज्ञापन

I

Iमौके पर फोरेंसिक टीम ने की जांच, एलपीजी फ्लेम बर्न आया झुलसने का कारण
I
Iपूर्वी पटेलनगर स्थित मकान में रविवार सुबह धमाके से लगी आग में घर के अंदर सो रहे तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। धमाका घर के अंदर हो रहे एलपीजी सिलिंडर में रिसाव के कारण हुआ था। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम की जांच में भी झुलसने का कारण एलपीजी बर्न ही आया है। धमाका यहां बिजली की नंगी तार में स्पार्किंग के कारण होना बताया जा रहा है।
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूर्वी पटेलनगर में श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के पीछे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर विजय साहू पत्नी सुनीता और तीन बच्चों अमर, सनी व अनामिका के साथ एक कमरे के मकान रहते हैं। पटेलनगर पुलिस को सुबह करीब पौने सात बजे सूचना मिली थी कि उनके घर में धमाका होने से परिवार के सभी लोग झुलस गए हैं। मौके पर तत्काल बम डिस्पोजल स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को भेजा गया। जांच में पता चला कि रात में मकान के खिड़की दरवाजे बंद थे।
विज्ञापन

I
Iइसी कमरे में गैस सिलिंडर और चूल्हा लगा हुआ है। इसमें धीरे-धीरे गैस रिसाव होता रहा। पास में ही एक बिजली का स्विच लगा था जिसमें नंगी तार लगी हुई थी। इसी तार में स्पार्किंग होने से गैस ने आग पकड़ ली। खिड़की दरवाजे बंद होने के कारण बने गैस के दबाव में अचानक धमाका हुआ। वहां सो रहे विजय साहू का परिवार इस आग की चपेट में आ गया। जिसका जितना हिस्सा कपड़ों के बाहर था वहां से झुलस गए। इस धमाके से मकान की दीवार का एक हिस्सा और दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iघर में रखे थे दो सिलिंडर, फटते तो हो जाता और बड़ा हादसा
I

Iपूर्वी पटेलनगर में विजय साहू के घर में दो सिलिंडर रखे हुए थे। इनमें एक छोटा और एक बड़ा घरेलू गैस सिलिंडर था। इनमें बड़ा सिलिंडर चूल्हे में लगा हुआ था जबकि छोटा सिलिंडर पास में रखा हुआ था। पुलिस की अभी तक की जांच में यह जानकारी नहीं मिली है कि गैस किस सिलिंडर से लीक हो रही थी। गनीमत रही कि आग केवल वहां फैली गैस में लगी। इस आग में अगर कोई एक सिलिंडर भी फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed